/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/05/NBiBsQXp6v1V68QarWU2.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।भारतीय मौसम विभाग (IMD) वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के चलते आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की आशंका है। लगभग पूरे भारत में ही कहीं न कहीं बारिश या आंधी जैसी गतिविधियां हो रही हैं। पूरे देश में या तो रेड या येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और आंधी की स्थिति का अनुमान है। नरेश कुमार ने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अभी पाकिस्तान के ऊपर है। आने वाले दिनों में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा।
#WATCH | दिल्ली: IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "लगभग पूरे भारत में ही कहीं न कहीं बारिश या आंधी जैसी गतिविधियां हो रही हैं... पूरे देश में या तो रेड या येलो अलर्ट जारी किया गया है... पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और आंधी की स्थिति का अनुमान है। खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर… pic.twitter.com/NAttFIkPB7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2025
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और लो प्रेशर जोन का असर
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ ही लो लेबल पर हवा का कम दवाब वाला जोन कम दवाब बना हुआ है। पहला लो प्रेशर जोन राजस्थान से लेकर दक्षिण भारत तक बना हुआ है। दूसरा लो प्रेशर जोन राजस्थान से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक बना हुआ है। इसके चलते खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में धूल भरी आंधी, वज्रपात या ओलावृष्टि की संभावना है। गुजरात में और राजस्थान में साढ़े छह सेमी तक भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली- NCR में भी आगामी चार- पांच दिनों में कहीं - कहीं हल्की बारिश हो सकती है, हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी से आ रही हैं नम हवाएं
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं के कारण उत्तर भारत में अगले चार- पांच दिनों तक पूरे उत्तर भारत में मौसम सुहाना बना रह सकता है। मौसम विभाग द्वारा समय - समय पर जारी की गई चेतावनी का ध्यान अवश्य रखें। रेड अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहने का प्रयास करें।
delhi ncr weather forecast | india weather forecast | india weather news | today weather