/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/23/befunky-collage-2025-08-23-16-05-11.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क:राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित नेहरू तारामंडल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने विशेष रूप से शिरकत की। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उन्होंने ‘आर्यभट्ट गैलरी’ का उद्घाटन किया। यह गैलरी भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट की स्मृति और देश की अंतरिक्ष यात्रा को समर्पित है।
यह हमारे देश के लिए स्वर्णिम समय है
उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए स्वर्णिम समय है। भारत आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति बनकर उभर रहा है। हमारे पास बहुत महत्वाकांक्षी सपने हैं, और इन्हें साकार करने के लिए हम सभी की आवश्यकता होगी। मैं बहुत उत्साहित हूं और चाहता हूं कि आप सभी मेरे साथ इस उत्साह में भागीदार बनें।
#WATCH दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, "...यह हमारे देश के लिए स्वर्णिम समय है। हमारे बहुत महत्वाकांक्षी सपने हैं और इन्हें साकार करने के लिए हम सभी की आवश्यकता होगी। मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं चाहता हूं कि आप सभी मेरे साथ उत्साहित हों।" https://t.co/79Dmut0BBBpic.twitter.com/HVGbeW1U62
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
अंतरिक्ष में भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर
अपने भाषण में ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने भारत की तेजी से बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत न केवल अपने देश के लिए बल्कि विश्व भर के लिए उपग्रह प्रक्षेपण कर रहा है। उन्होंने कहा कि गगनयान मिशन सौर मिशन 'आदित्य-एल1', और चंद्रयान-3 जैसे अभियान इस बात का प्रमाण हैं कि हम अब आत्मनिर्भर और अग्रणी अंतरिक्ष राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरिक्ष केवल वैज्ञानिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अब इंजीनियरिंग, डिजाइन, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर और मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों के लिए भी अवसर मौजूद हैं।
युवाओं को किया प्रेरित
Advertisment
छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने गैलरी में रखे गए मॉडल, चार्ट्स और डिजिटल प्रजेंटेशन को बहुत सराहा। कई छात्रों ने कहा कि यह गैलरी उन्हें ISRO में काम करने या वैज्ञानिक बनने के सपनों को साकार करने की प्रेरणा देती है। अंत में ग्रुप कैप्टन ने क्या कहा कि आप सभी युवाओं से मेरा आग्रह है कि आप सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए मेहनत करें। भारत को आप जैसे उत्साही, जिज्ञासु और समर्पित युवाओं की आवश्यकता है। अंतरिक्ष हमारा अगला बड़ा अध्याय है, और आप उसके लेखक बन सकते हैं।
क्या है 'आर्यभट्ट गैलरी'?
- नई शुरू की गई यह गैलरी अंतरिक्ष विज्ञान, खगोलशास्त्र और भारत के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशनों की झलक देती है।
- भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट से जुड़ी दुर्लभ जानकारियां और चित्र
- इसरो के ऐतिहासिक मिशन - चंद्रयान, मंगलयान, और गगनयान से जुड़े मॉडल और प्रदर्शनी
- इंटरएक्टिव डिस्प्ले, डिजिटल सिमुलेशन, और बच्चों के लिए शैक्षणिक गेम्स शामिल हैं।
- गैलरी का उद्देश्य स्कूली और कॉलेज के छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान की तरफ आकर्षित करना और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है।
Nehru Planetarium | Inauguration of Aryabhatta Gallery | Group Captain Shubhanshu Shukla
Advertisment