Advertisment

अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, बोले-समाज में बराबरी नहीं लाना चाहती भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी 26 जुलाई को संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और तेजस्वी यादव को समर्थन देने का एलान किया।

author-image
Abhishek Mishra
एडिट
Akhilesh taunts government says BJP does not want to bring equality in the society

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सकारात्मक राजनीति का प्रतीक है, जबकि BJP नकारात्मक सोच वाले लोगों का गठबंधन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि PDA, जनाधिकार का प्रतीक है।

बीजेपी निगेटिव सोच वालों का समूह

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की राजनीति समाज को तोड़ने वाली है, नेगेटिव सोच रखने वाले लोग कभी पॉजिटिव राजनीति को स्वीकार नहीं कर सकते। जो लोग हर समय सिर्फ अपने स्वार्थ और अहंकार में लिप्त रहते हैं, उन्हें समाज और जनभावनाओं से कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग केवल अपने प्रचार और आत्ममुग्धता में व्यस्त हैं, जबकि आम जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं है।

समाज में बराबरी नहीं लाना चाहती बीजेपी 

अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग समाज में बराबरी नहीं लाना चाहते और आरक्षण खत्म करने की सोच रखते हैं, वही लोग PDA का विरोध कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग सोशलिज्म और सेकुलरिज्म का विरोध करते हैं, असल में वे संविधान का विरोध करते हैं। संविधान का विरोध यानी सामाजिक न्याय और आरक्षण का विरोध। जो लोग सीधे तौर पर संविधान के खिलाफ नहीं बोल पाते, वे घूम-फिर कर विरोध करते हैं।

स्वार्थ की पूर्ति में लिप्त सरकार 

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP के लोग सत्ता में आने से पहले संविधान की बातें करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे मानते नहीं हैं। उन्होंने कहा संविधान की शपथ तो लेते हैं लेकिन समर्पण नहीं दिखाते। योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति में लगे रहते हैं और उन्हें समाज से कोई सरोकार नहीं होता। जो केवल अपने दम और अहंकार को महत्व देते हैं, वे समाज के लिए कभी कुछ नहीं कर सकते। 

संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा PDA 

Advertisment

अखिलेश ने कहा कि PDA जनाधिकार का ऐलान है और BJP एकाधिकार की राजनीति करता है। जनाधिकार जीतेगा, एकाधिकार हारेगा। PDA संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि BJP संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं और उन्हें डर है कि इन मुद्दों पर खुलकर बोलने से उनका वोट बैंक खिसक जाएगा। ये लोग हर उस बात के खिलाफ होते हैं जिससे समाज मजबूत होता है। ये मूल रूप से सांप्रदायिक लोग हैं, इसलिए सेकुलरिज्म का विरोध करते हैं। ऐसे लोग ‘हार्टलेस’ होते हैं।

RJD के साथ समाजवादी पार्टी 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और तेजस्वी यादव को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी तेजस्वी और उनकी पार्टी की मदद करेगी। RJD के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी दिखाई देगी।

प्रदेश में दलितों का हो रहा उत्पीड़न 

यूपी में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के आंकड़े बताते हैं कि दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न कहीं हो रहा है तो उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जो संविधान की शपथ लेते हैं, उसमें निष्ठा का पूर्ण अभाव दिखाई देता है। जो लोग सोशलिस्टों के खिलाफ हैं, वही सेकुलर लोगों के खिलाफ हैं।

शुभांशु को दी बधाई

Advertisment

अंतरिक्ष मिशन Axiom Mission 4 में जाने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मैं बधाई देना चाहता हूँ शुभांशु शुक्ला जी को और उनके परिवार को। ऐसे कम लोग होते हैं जिनको ऐसा मौका मिलता है, उनका मिशन सफल हो, भारत का भी नाम रौशन हो।" अखिलेश यादव ने  घोषणा की समाजवादी पार्टी आगामी 26 जुलाई को आरक्षण दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन को पार्टी ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’ के तौर पर प्रदेशभर में मनाएगी।

akhilesh yadav | samajwadi party | CM yogi

यह भी पढ़ें :UP News: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कॉरिडोर बनाने के नाम पर भाजपाई लूट तंत्र सक्रिय

यह भी पढ़ें :Power Cut : चार्ज कर लीजिए मोबाइल, लखनऊ के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: भाजपा का इतिहास कमजोर और बुजदिल राजनीतिज्ञों का रहा है : प्रमोद तिवारी

samajwadi party Akhilesh Yadav bjp CM yogi PDA
Advertisment
Advertisment