Advertisment

Trade Agreements की दिशा में बड़ा कदम: अमेरिकी मुख्य वार्ताकार आज रात भारत पहुंचेंगे, इन मुद्दों पर होगी खास बात

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर वार्ता मंगलवार से होने जा रही है। इसके लिए अमेरिकी मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच आज रात भारत पहुंचेंगे। यह वार्ता पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल ही में हुए सकारात्मक संवाद के बाद हो रही है।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage (44)
नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क: भाररत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में आई तल्खी अब नरमी की ओर बढ़ती दिख रही है। इसी कड़ी में अमेरिका के मुख्य व्यापार वार्ताकार ब्रेंडन लिंच सोमवार रात भारत पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन के साथ ही मंगलवार से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत का एक नया दौर शुरू होगा। ब्रेंडन लिंच जो दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय में सहायक प्रतिनिधि हैं अपने भारतीय समकक्ष राजेश अग्रवाल विशेष सचिव, वाणिज्य विभाग के साथ मिलकर वार्ता करेंगे। 

समझौते की राह में आ रही हैं कुछ अड़चनें

इस वार्ता पर दोनों देशों की निगाहें टिकी हैं। खासकर ऐसे समय में जब हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर सकारात्मक संवाद देखने को मिला है। इन संकेतों को दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की संभावना के रूप में देखा जा रहा है। भारत और अमेरिका बीते कई महीनों से एक अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन समझौते की राह में कुछ प्रमुख अड़चनें बनी हुई हैं। खासतौर पर अमेरिका की ओर से भारतीय कृषि और डेयरी बाजारों को खोलने की मांग पर भारत ने गंभीर चिंता जताई है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि ये सेक्टर देश के करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़े हैं और इनमें लचीलापन दिखाना आसान नहीं होगा।

बातचीत के लिए  नवंबर 2025 तक पहले चरण की उम्मीद

दोनों देशों ने मार्च 2025 में बीटीए  के लिए औपचारिक बातचीत शुरू की थी। लक्ष्य है कि अक्टूबर-नवंबर 2025 तक इसके पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया जाए। हालांकि इस बीच व्यापारिक तनाव भी बढ़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भारतीय वस्तुओं पर 25% आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी जिसे बाद में रूसी तेल के आयात को लेकर असंतोष जताते हुए 50 % तक बढ़ा दिया गया। ये बढ़े हुए शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि अमेरिका पारस्परिक शुल्क नीति को लागू करेगा यानी जो टैक्स भारत अमेरिका पर लगाता है, वही अमेरिका भी भारत पर लगाएगा।

नेताओं के बीच सकारात्मक संवाद

तनाव के माहौल के बावजूद दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने सार्वजनिक मंचों पर एक सकारात्मक रुख अपनाया है। पीएम मोदी ने हाल ही में एक्‍स (पूर्व ट्विटर) पर राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा किराष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं और पूरी तरह से उनका समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।वहीं व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारत को "बहुत ही खास रिश्ता" बताया और भरोसा जताया कि वे और पीएम मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि "कोई चिंता की बात नहीं है।  India US flights | donald trump | narendra modi 
narendra modi donald trump India US flights
Advertisment
Advertisment