Advertisment

टेकऑफ के बाद पायलट को हुआ तकनीकी खामी का अंदेशा, चेन्नई लौटी Indigo की फ्लाइट

चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट सुरक्षित लैंड हुई और सभी 68 यात्री सुरक्षित हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
indigo flight
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क चेन्नई से मदुरै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान तकनीकी दिक्कत आ गई। उड़ान भरे हुए करीब आधा घंटा हुआ था, जब पायलट को कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। पायलट ने तुरंत चेन्नई एयरपोर्ट से वापस लौटने की इजाजत मांगी और विमान को सुरक्षित वापस उतार लिया गया। फ्लाइट में कुल 68 लोग सवार थे, जिन्हें सही-सलामत बाहर निकाल लिया गया।

बड़ा हादसा टला

एयरलाइन और एयरपोर्ट की टीम ने फौरन जरूरी जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि यह एक बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन समय रहते कदम उठाने से सभी लोग सुरक्षित रहे। एयरलाइन ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है और आगे की यात्रा की व्यवस्था करने की बात कही है। 

40 मिनट तक नहीं खुला दरवाजा, फंसे रहे पूर्व सीएम

Advertisment

बुधवार को दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E-6313 में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को लगभग 40 मिनट तक विमान के अंदर ही इंतजार करना पड़ा। रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:20 बजे लैंड करने के बाद विमान का दरवाज़ा नहीं खुल सका, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर की मेयर मीनल चौबे भी सवार थीं। स्थिति सामान्य होने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

9 दिनों में 84 फ्लाइट्स रद्द

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद बीते 9 दिनों में अलग-अलग कारणों से अब तक कुल 84 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 19 जून को एअर इंडिया और अन्य एयरलाइंस की कई उड़ानें तकनीकी खराबी और सुरक्षा कारणों से रद्द या वापस लौटाई गईं। दिल्ली से वियतनाम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI388 तकनीकी समस्या के कारण वापस दिल्ली आई, जबकि इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट को ईंधन कम होने पर बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। दिल्ली-लेह इंडिगो फ्लाइट और हैदराबाद-तिरुपति स्पाइसजेट फ्लाइट भी तकनीकी कारणों से वापस लौटीं। 18 जून को भी एअर इंडिया की तीन फ्लाइट्स सुरक्षा और मेंटेनेंस कारणों से रद्द या वापस आईं। 12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की फ्लाइट्स सहित कुल 66 उड़ानें रद्द की गईं थीं। 

Advertisment

IndiGo international flights | Emergency Landing 

IndiGo international flights Emergency Landing
Advertisment
Advertisment