Advertisment

Major changes: 1 जुलाई 2025 से बदल गए ये नियम, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

1 जुलाई 2025 से भारत में कई बड़े नियमों में बदलाव हुआ है- रेलवे टिकट महंगे हुए, एटीएम निकासी चार्ज बढ़ा, क्रेडिट कार्ड भुगतान का नया नियम लागू, आईटीआर फाइलिंग की नई डेडलाइन और आधार अनिवार्यता जैसे अहम अपडेट जानिए।

author-image
Dhiraj Dhillon
एडिट
changes from 01 july 2025

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। रेल यात्रा से लेकर एलपीजी गैस तक में 1 जुलाई से बदलाव लागू हो गए हैं। ये बदलाव आम आदमी की जेब और जीवन दोनों को प्रभावित करेंगे। रेलवे यात्रा महंगी हुई है, बैंक शुल्क सख्त, और आधार-पैन लिंकिंग अनिवार्य जैसे बदलावों की जानकारी समय रहते होना जरूरी है। इसके लिए खबर को पूरा पढ़ें।

Advertisment

रेलवे टिकट महंगा: अब लंबी दूरी की यात्रा महंगी हो गई है।

नॉन-एसी टिकट: 1 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी
एसी क्लास: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
500 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं, लेकिन इससे ज्यादा दूरी पर किराया बढ़ेगा।
प्रभावित ट्रेनें: राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर आदि
तत्काल टिकट के लिए आधार अनिवार्यः अब IRCTC अकाउंट से आधार लिंक और OTP वेरिफिकेशन जरूरी है। रेलवे एजेंट 30 मिनट बाद ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।

पैन कार्ड के लिए आधार जरूरी

Advertisment
नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार नंबर जरूरी है। पहले से मौजूद पैन को 31 दिसंबर, 2025 तक आधार से लिंक करना अनिवार्य है, वरना 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा।
आईटीआर फाइलिंग की नई तारीख: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी गई है।
जीएसटी रिटर्न में सख्ती: अब GSTR-3B फॉर्म में मैन्युअल एडिट की अनुमति नहीं होगी। टैक्स डेटा GSTR-1 और 1A से ऑटोफिल होगा।
changes from 01 july 2025 update
Photograph: (Google)

बैंकिंग और एटीएम शुल्क में बदलाव

Advertisment
ICICI, HDFC, Axis, Kotak जैसे बैंकों ने एटीएम निकासी लिमिट से अधिक पर शुल्क बढ़ाया। क्रेडिट कार्ड फीस में बदलाव किया गया है, इसके साथ ही वॉलेट ट्रांसफर (Paytm आदि) पर ₹10,000 से अधिक पर एकप्रतिशत चार्ज ऑनलाइन गेमिंग पर ₹10,000+ खर्च पर एकप्रतिशतअतिरिक्त शुल्क (HDFC) लगेगा।

क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान का नया नियम : अब सभी क्रेडिट कार्ड बिल BBPS (Bharat Bill Payment System) के ज़रिए ही पेमेंट होंगे। PhonePe, Cred जैसे ऐप्स पर असर संभव।
लघु बचत योजनाएं: नई ब्याज दरें 1 जुलाई से लागू, जो 30 सितंबर तक रहेंगी। ब्याज में कटौती संभव है, क्योंकि RBI ने रेपो रेट घटाया है।
LPG सिलेंडर की नई कीमतें:
कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा): ₹58.50 सस्ता, नई कीमत दिल्ली में ₹1665
घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा): कोई बदलाव नहीं

पुराने वाहनों पर सख्ती 

Advertisment
दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।
सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने पर जब्त कर स्क्रैप में भेजे जाएंगे।
जुर्माना: चार पहिया ₹10,000 | दोपहिया ₹5,000
indian railway | bank | LPG gas price 
LPG gas price bank ITR indian railway
Advertisment
Advertisment