/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/oYnYPg74betYvjkitCFK.jpg)
MAUSAM Photograph: (x)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (26 मार्च) को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश की संभावना कम होने के कारण यह महीना 2022 की तरह शुष्क रह सकता है। दिल्ली में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे मार्च में ही भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 14 मार्च को 36.2 डिग्री तापमान के साथ यह रिकॉर्ड बना था।
प्रीतमपुरा रहा सबसे गर्म इलाका
मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। प्रीतमपुरा इलाका 38.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि रिज में 38.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
अप्रैल में और बढ़ेगी गर्मी
बारिश न होने के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद दिल्ली में इसका असर नहीं दिखेगा। हवा की गति धीमी होने और धूप तेज रहने से तापमान में और वृद्धि होगी। हालांकि, 28-29 मार्च को तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, जब पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी।
प्रदूषण भी बढ़ा, हवा खराब श्रेणी में
राजधानी में हवा की गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है। मंगलवार को एक्यूआई 234 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। यह सोमवार की तुलना में 28 अंक अधिक था। बुधवार को भी हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है, जबकि गुरुवार-शुक्रवार तक यह मध्यम श्रेणी में आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे खराब
एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे प्रदूषित रही, जहां एक्यूआई 289 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। फरीदाबाद में सबसे कम 77 एक्यूआई दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में रहा। ग्रेटर नोएडा में 214, गुरुग्राम में 206 और नोएडा में 169 एक्यूआई दर्ज किया गया।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)