/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/03/c9fPHtuQVaAVpx0FZNVL.jpg)
श्रीनगर, वाईबीए डेस्क|जम्मू-कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयासों के तहत, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरघाटी के आठ प्रमुख पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की। इनमें बेताब घाटी, वेरीनाग, कोकरनाग, अचबल गार्डन और पहलगामशहर के सार्वजनिक पार्क शामिल हैं।
#WATCH पहलगाम, जम्मू-कश्मीर: 14 जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर में 8 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की घोषणा की। फिर से खोले गए स्थलों में बेताब घाटी, वेरीनाग, कोकरनाग, अचबल गार्डन और पहलगाम शहर के पार्क शामिल हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
स्थानीय निवासियों, स्थानीय विधायकों और पर्यटकों ने अपनी… pic.twitter.com/OXbP9o7fVR
अर्थव्यवस्था और पर्यटन को गहरा झटका
इन स्थानों को पिछले पहलगाण आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद कर दिया गया था, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को गहरा झटका लगा था। अब, शांति व्यवस्था बेहतर होने के बाद, प्रशासन ने इन स्थलों को आम लोगों और पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "हमारा प्रयास है कि कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत का लाभ हर पर्यटक को मिल सके। घाटी की शांति को ध्यान में रखते हुए पर्यटन को पुनर्जीवित करना हमारी प्राथमिकता है।"
पहले चरण में खुले ये आठ स्थल
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नेकश्मीर घाटी के आठ प्रमुख पर्यटन स्थलों को आम लोगों और पर्यटकों के लिए दोबारा खोलने की घोषणा की। उपराज्यपाल ने बताया कि पहले चरण में अनंतनाग जिले के बेताब घाटी और पहलगाम पार्क, वेरीनाग, कोकरनाग, अचबल गार्डन जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल खोले गए हैं। श्रीनगर में बादामवारी गार्डन, निगीन झील के समीप डक पार्क और हजरतबल के नज़दीक तक़दीर पार्क को भी दोबारा खोला गया है।
पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़
स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। पहलगाम के होटल व्यवसायी फारूक अहमद ने कहा, "यह कदम न सिर्फ हमारे रोजगार को संजीवनी देगा, बल्कि घाटी में पर्यटन का भरोसा भी बहाल करेगा।" गौरतलब है कि कश्मीर का पर्यटन क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आतंकी घटनाओं के कारण यह उद्योग बार-बार प्रभावित हुआ है, लेकिन प्रशासन की हालिया पहलें घाटी को एक बार फिर पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम साबित हो रही हैं।
jammu kashmir | Pahalgam Terror Attack
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us