Advertisment

NATO का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश Turkey भारत से कितना पीछे ? जानिए

पहलगाम में हुए आतंकी हमले बाद भारत और पाकिस्‍तान में युद्ध जैसे हालात बन गए थे। इस तनाव में तुर्की ने पाकिस्‍तान का खुलकर साथ दिया। तुर्की की इस हरकत से भारतीयों में आक्रोश है। देश में Boycott Turkey ट्रेंड कर रहा है।

author-image
Suraj Kumar
turki army
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क। पहलगाम में हुए आतंकी हमले बाद भारत और पाकिस्‍तान में युद्ध जैसे हालात बन गए थे। इस तनाव में तुर्की ने पाकिस्‍तान का खुलकर साथ दिया। तुर्की की इस हरकत से भारतीयों में आक्रोश है। देश में Boycott Turkey ट्रेंड कर रहा है।  ट्रेवल एजेंसियों ने तुर्की की 15 हजार से अधिक ट्रिप को रद्द कर दिया है।  भारत सरकार भी तुर्की के खिलाफ एक्‍शन मोड में नजर आर रही है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने तुर्की को एक और झटका देते हुए भारत में कार्यरत तुर्की की कंपनी सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सिक्योरिटी परमिट को रद्द कर दिया है। आज हम तुर्की की आर्थिक सम्‍पन्‍नता और उसकी भौगोलिक स्थिति के बारे में बात करेंगे। 

कितना ताकतवर है तुर्की ? 

तुर्की एक यूरेशियाई देश है, जो एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीपों में फैला हुआ है। इसकी राजधानी अंकारा है, जबकि सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस्तांबुल है। तुर्की की प्रमुख भाषा तुर्की है। इसको  एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। तुर्की अब  इस्‍लाामिक कट्टरता की तरफ बढ़ रहा है। 

भौगालिक स्थिति -  तुर्की का लगभग 95% क्षेत्र एशिया के अनातोलिया प्रायद्वीप में स्थित है, जबकि शेष 5% हिस्सा यूरोप के थ्रेस क्षेत्र में है। यह देश उत्तर में काला सागर, पूर्व में जॉर्जिया, आर्मेनिया, अज़रबैजान और ईरान, दक्षिण में इराक, सीरिया और भूमध्य सागर, तथा पश्चिम में ग्रीस, बुल्गारिया और एजियन सागर से घिरा हुआ है। तुर्की को अक्सर एशिया और यूरोप के बीच एक "पुल" के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया का 37वां सबसे बड़ा देश है।

आर्थिक सम्‍पन्‍नता -  तुर्की का नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग $906 बिलियन है, जिससे यह विश्व की 20वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, तुर्की की अर्थव्यवस्था 2025 में 3.1% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो वैश्विक औसत 2.8% से अधिक है।

जीडीपी का 12 प्रतिशत महज पर्यटन से कमाता है तुर्की 

Advertisment

तुर्की की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। 2024 में, तुर्की ने पर्यटन से $61.1 बिलियन की रिकॉर्ड आय प्राप्त की, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.3% अधिक थी। इससे देश की कुल जीडीपी में पर्यटन का योगदान लगभग 12% रहा। इसके अलावा, 2024 में तुर्की ने 62.2 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत किया, जो 2023 की तुलना में 9% की वृद्धि दर्शाता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि पर्यटन तुर्की की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ है। 

पर्यटन के लिहाज से तुर्किए 

2024 में, तुर्की दुनिया के सबसे अधिक घूमे जाने वाले देशों की सूची में छठे स्थान पर रहा। इस वर्ष तुर्की ने लगभग 51.2 मिलियन अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का स्वागत किया, जो इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान दिलाता है । तुर्की की यह सफलता इसके समृद्ध ऐतिहासिक स्थलों, विविध सांस्कृतिक अनुभवों और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण है, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। विशेष रूप से इस्तांबुल और एंटाल्या जैसे शहरों ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया है।

तुर्किए की सैन्‍य शक्ति 

एशिया और यूरोप की सरहद पर बसे तुर्किए (तुर्की) ने खुद को अब सिर्फ पर्यटन और इतिहास तक सीमित नहीं रखा है। बीते कुछ वर्षों में यह देश तेजी से सैन्य महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। ग्लोबल फायरपावर की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की को दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति के रूप में स्थान मिला है। यह रैंकिंग 145 देशों के बीच की गई है।

Advertisment
Advertisment