/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/21/landslide-2025-07-21-10-16-56.jpg)
जम्मू- कश्मीर, वाईबीएन डेस्क | जम्मू कश्मीरके रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने रास्ते पर सोमवार, 21 जुलाई को भूस्खलन हो गया, जिससे चार तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ।
चार तीर्थयात्री घायल
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन की घटना सुबह लगभग 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई, जो यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है और जहां ज़्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। इस घटना में अभी तक 4 लोगों के घायल होने की खबर है। इस भूस्खलन का बड़ा कारण त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में हुई भारी बारिश है।
jammu kashmir | Vaishno devi