Advertisment

उसे मार डालो...जब सरकारी डॉक्टर ने दिया कोविड मरीज को मारने का आदेश, ऑडियो क्लिप वायरल

लातूर के एक डॉक्टर का ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोविड पेशेंट को जान से मारने के लिए कह रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
Latur doctor audio clip viralन

Photograph: (META AI)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। महाराष्ट्र के लातूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लातूर में एक डॉक्टर ने कोविड मरीज को जान से मारने का आदेश दिया। डॉक्टर का ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोविड पेशेंट को जान से मारने के लिए कह रहे हैं। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisment

क्या है पूरा मामला? 

यह मामला साल 2021 का है। शिकायतकर्ता ने लातूर के उदगीर गवर्नमेंट हॉस्पिटल में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जिला सर्जन रहे डॉ. शशिकांत देशपांडे पर आरोप लगाए हैं। डॉ. देशपांडे का ऑडियो वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता दयामी अजीमोद्दीन गौस्सुद्दीन ने आरोप लगाया है कि 2021 में उनकी पत्नी कौसर फातिमा को कोरोना के इलाज के लि एक कोविड सेंटर में भर्ती करा गया था। वह 10 दिन तक भर्ती रही। इस दतौरान डॉ. डांगे कोविड सेंटर पर तैनात थे। सातवे दिन डॉ. डांगे के पास डॉ. देशपांडे का फोन आया। इस दौरान देशपांडे ने खाली बेड के बारे में पूछताछ की। जब डॉक्टर डांगे ने कहा कि कोई बेड खाली नहीं हैं तो डॉक्टर देशपांडे ने कहा कि दयामी के पेशेंट को मार डालो, तुम ऐसे लोगों से निपटने के आदि हो।

पत्नी अस्पताल में थी तो चुप रहा

Advertisment

फोन स्पीकर पर था, तो दयामी ने सारी बातें सुन लीं। डॉ देशपांडे ने जाति आधारित गाली भी दी। दयामी का कहना है कि उसकी पत्नी तब हॉस्पिटल में भर्ती थी इसलिए उसने चुप रहना ही ठीक समझा। हालांकि, बाद में उसकी पत्नी कोरोना से रिकवर हो गई। अब डॉक्टर का ऑडियो सामने आया है, जिसके बाद दयानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कारई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। ऑडियो क्लिप की प्रमाणिकता की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि 2021 में कोरोना की चपेट में आये लोगों से अस्पताल भर चुके थे। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों को भर्ती होने के लिए भी जगह मिल पाना मुश्किल हो गया था। बेड मिलना मुश्किल हो गया था। यह वायरल ऑडियो क्लिप उसी समय का है। 

covid | maharashtra news 

maharashtra news covid
Advertisment
Advertisment