/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/11/Z99ZkKhJY4f5VU1Zz41i.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की शुरुआत हो चुकी है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अमरनाथ की पवित्र गुफा में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की गई और अनुष्ठान किया गया, जिसके बाद अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।
उपराज्यपाल ने की प्रथम पूजा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और अमरनाथ यात्रा के श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा की और यात्रा की औपचारिक शुरुआत की। एलजी मनोज सिन्हा के कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, "हर हर महादेव! बाबा बर्फानी को नमन किया और पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' की, जिसके साथ वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। बाबा अमरनाथ जी हम सभी पर अपना दिव्य आशीर्वाद बनाए रखें।"
3 जुलाई से शुरु होगी यात्रा
अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से आरंभ होने जा रही है। यात्रा के शुभारंभ से पहले परंपरागत रूप से अमरनाथ गुफा में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पूजा के दौरान सभी श्रद्धालुओं के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।
Watch: On Amarnath Yatra 2025, Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha says, "I request all devotees to come in large numbers. The Yatra will commence on July 3..."
— IANS (@ians_india) June 11, 2025
(Video Source: Raj Bhawan) pic.twitter.com/T8wFrWj0Jh
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, यात्रियों से की अपील
उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर बेहतर बुनियादी ढांचा, सुरक्षित वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस पवित्र यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और बाबा अमरनाथ के दर्शन कर जम्मू-कश्मीर व देश की तरक्की के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने यह भी बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया गया है और पुलिस, सेना, सीआरपीएफ तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। Amarnath Yatra | jammu kashmir