Advertisment

BREAKING: पन्ना में बड़ा हादसा, सीमेंट प्लांट में 2 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

BRAKING NEWS: मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया है। सीमेंट प्लांट में भाड़ा गिरने से 50 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं, वहीं 2 लोगों की मौत हो गई है।

author-image
Pratiksha Parashar
panna
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पन्ना, वाईबीएन नेटवर्क।

BRAKING NEWS: मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया है। सीमेंट प्लांट में भाड़ा गिरने से 50 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं, वहीं 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की खबर से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है और लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Mahakumbh Stampede: नागा साधुओं के पह‍ुंचने की अफवाह बनी वजह, न्यायिक आयोग करेगा जांच

2 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। सीमेंट प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, इसी दौरान अचानक भाड़ा गिर गया, जिसकी चपेट में मजदूर आ गए। जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 2 से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Mahakubh stampede: भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन, ये दिए हैं निर्देश

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचीं। पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू टीम लगातार लोगों को निकालने में जुटी हुई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बातई जा रही है। बता दें कि सीमेंट प्लांट में 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। घटनास्थल का मंजर बेहद डरावना नजर आ रहा है। 

ये भी पढ़ें: Breaking news: संगम तट के पास भगदड़, 17 की मौत, अखाड़ों का अमृत स्नान स्थगित

Advertisment
Advertisment