Advertisment

संसद में मना Mallikarjun Kharge का जन्मदिन,पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 83वें जन्मदिन पर सोमवार को संसद परिसर में उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार, एम.के. स्टालिन और पिनराई विजयन सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

author-image
Ranjana Sharma
BeFunky-collage (11)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क:संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले सोमवार को कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। खरगे आज 83 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” वहीं राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “खरगे जी का नेतृत्व, उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है।

राहुल व प्रियंका गांधी ने काटा केक

Advertisment

कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में स्थित खरगे के कक्ष में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ सांसद और नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके मजबूत नेतृत्व की सराहना की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दी बधाई

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी खरगे को जन्मदिन की बधाई दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खरगे ने हमेशा विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ डटकर खड़े होकर देश की एकता और भारतीय समुदाय को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और एनसीपी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने भी उनके दीर्घायु और सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।

Advertisment
Advertisment