Advertisment

बदमाशों ने 15 साल की लड़की को किया आग के हवाले, पीड़िता का AIIMS Bhubaneswar में इलाज जारी

ओडिशा के पुरी जिले के बलंगा क्षेत्र में 15 वर्षीय एक स्कूली छात्रा को कुछ अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पीड़िता 70% तक झुलस गई है और एम्स भुवनेश्वर में उसका इलाज जारी है।

author-image
Jyoti Yadav
AIIMS Bhubaneswar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क |ओड़िसासे एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ओड़िसा के पुरी जिले में कुछ बदमाशों ने एक 15 वर्षीय लड़की का अपहरण किया फिर उसपर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। घटना, शनिवार, 19 जुलाई की है, जब  अज्ञात लोगों ने एक 15 साल की लड़की को आग के हवाले कर दिया। लड़की को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया और वह 70 प्रतिशत तक जल गई है, लेकिन वह बोल पा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने कहा कि सरकार लड़की के इलाज का खर्च वहन करेगी और पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया

नाबालिग लड़की को कथित तौर पर जलाने की घटना पर SP पिनाक मिश्रा ने कहा, "आज सुबह हमें सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की पर हमला किया गया और उसे जलाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। लड़की को रेस्क्यू करके AIIMS भुवनेश्वर रेफर किया गया है। पूरी घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। हमें जल्द ही सफलता मिलेगी।"

मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी

पुरी ज़िले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने 15 साल की एक लड़की को जला दिया। पीड़िता को AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना ने कहा, "एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं। लड़की बारहवीं की छात्रा है। मैंने सुना है कि वह ट्यूशन से लौट रही थी, तभी दो-चार लड़कों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और मुझे लगता है कि वह सुरक्षित रहेगी। लेकिन चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रशासन, उनमें कोई संवेदनशीलता नहीं है। राज्य में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसा कानून लाएगी जिससे ऐसे तत्वों में डर पैदा हो। तभी ये घटनाएं रुकेंगी, वरना ये नहीं रुकेंगी।"

Advertisment

odisa | Odisa Police 

odisa Odisa Police
Advertisment
Advertisment