Advertisment

दिल्ली में जल्द पहुंचेगा Monsoon, 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश, जानें IMD अलर्ट

भारत में मानसून ने लगभग सभी राज्यों को कवर कर लिया है। दिल्ली में अगले 36 घंटों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। सूरत समेत कई शहरों में भारी बारिश से जलभराव, मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

author-image
Dhiraj Dhillon
delhi monsoon
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली को छोड़कर देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अगले 36 घंटे के भीतर मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इसके बाद राजधानी और एनसीआर में तीन दिन तक भारी बारिश के आसार हैं। IMD ने साफ किया है कि दिल्ली-एनसीआर में 36 घंटे में मानसून दस्तक देगा, और तीन दिनों तक भारी बारिश संभव है। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें और मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें।
Advertisment

देशभर में बारिश का कहर, गुजरात के सूरत में 100 मिमी से ज्यादा वर्षा

सूरत शहर में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और चार से पांच रिहायशी कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। दो प्रमुख हाइवे बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।27 जून तक पूरे गुजरात में तेज बारिश के आसार हैं।

मानसून की स्थिति: कहाँ तक पहुंचा और आगे क्या अनुमान है

Advertisment

मंगलवार को मानसून ने हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे दी। आईएमडी के अनुसार, अगले 36 घंटे में मानसून दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के अन्य हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा।
उत्तर-पश्चिम भारत: राजस्थान, हिमाचल, पंजाब और जम्मू के शेष भाग कवर
मानसून की उत्तरी सीमा: बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा तक

IMD का अलर्ट: इन राज्यों में जारी येलो और ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए देश के कई हिस्सों में येलो से लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश के मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले 7 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Advertisment

प्रभावित राज्य:
पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश
गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार
पूर्वोत्तर राज्य – असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश

monsoon in india | Monsoon News India | monsoon update

monsoon update Monsoon News India monsoon in india
Advertisment
Advertisment