Advertisment

केरल के बाद अब महाराष्ट्र पहुंचा Monsoon, अगले तीन दिन में Mumbai में दस्तक

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल के बाद अब महाराष्ट्र पहुंच गया है। अगले 3 दिनों में मुंबई सहित कई हिस्सों में मानसून की दस्तक की उम्मीद। जानिए कहां-कहां पहुंचे बादल।

author-image
Dhiraj Dhillon
Monsoon mumbai maharashtra

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। देशभर में बारिश की दस्तक का सिलसिला शुरू हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल के बाद अब महाराष्ट्र में भी कदम रख दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी तीन दिनों के भीतर मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना है। आमतौर पर मानसून 7 जून के आसपास महाराष्ट्र और 11 जून तक मुंबई पहुंचता है। लेकिन इस बार इसकी गति कुछ तेज है। केरल में मानसून ने शनिवार को दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी आगमन माना जा रहा है।

मानसून की मौजूदा स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अब तक अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड तक पहुंच चुका है। इसकी उत्तरी सीमा वर्तमान में देवगढ़, बेलगावी, हावेरी, मांड्या, धर्मपुरी, चेन्नई, आइजोल और कोहिमा से होकर गुजर रही है।

आगे कहां पहुंचेगा मानसून?

IMD का कहना है कि मानसून के मध्य अरब सागर, मुंबई और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, बंगलूरू, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के शेष भाग, और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में अगले कुछ दिनों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।इस बीच, कोंकण क्षेत्र और मुंबई में पिछले दो दिनों से प्री-मानसून बारिश देखी जा रही है, जो मानसून के करीब आने के संकेत हैं।

मानसून का सामान्य शेड्यूल जानिए

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल से शुरू होकर 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह समाप्त हो जाता है।
Advertisment
Advertisment
Advertisment