/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/24/jCzIGZyMNKwjghQpkdyH.jpg)
मुंबई, वाईबीएन डेस्क | बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान के घर में जबरन घुसने के मामले में सुर्खियों में आई ईशा छाबड़ा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। अब उन पर अंधेरी में दो महिला आरटीओ अधिकारियों पर हमला करने, संपत्ति में तोड़फोड़ करने और फोन छीनने का आरोप लगा है। वाहन स्वामित्व विवाद को लेकर उसने संपत्ति में तोड़फोड़ की और फोन छीन लिए। अंबोली पुलिस ने एक नई एफआईआर दर्ज की है।
Mumbai, Maharashtra: Isha Chhabra, previously arrested for trespassing into Salman Khan’s home, is now accused of assaulting two female RTO officers in Andheri. She vandalized property and snatched phones over a vehicle ownership dispute. Amboli Police have registered a new FIR.… pic.twitter.com/ybQf48bGS9
— IANS (@ians_india) May 24, 2025
हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था
इस पूरे मामले की शिकायत अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है, जहां ईशा के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले ईशा को अभिनेता सलमान खान के घर में बिना अनुमति घुसने और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।
बता दें, 20 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे 32 वर्षीय ईशा छाबड़ा सलमान खान की बिल्डिंग में चुपचाप घुस गई और लिफ्ट एरिया तक पहुंचने में सफल रही। सिक्योरिटी गार्ड्स ने महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंपा और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सलमान खान की सुरक्षा में 48 घंटे में दो बार सेंध लगी।
सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा
गौरतलब है कि यह घटना एक अन्य व्यक्ति द्वारा कुछ दिन पहलेसलमान खानके घर में घुसने के प्रयास के बाद हुई है। पिछले साल अप्रैल में हुई घटना के बाद सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसके बावजूद हाल ही में उनके घर की सुरक्षा में कई बार सेंध लग चुकी है, जो चिंता का विषय बन गया है। पुलिस और सलमान खान की टीम सुरक्षा के स्तर की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किए जाने की संभावना है।
Isha Chhabria Salman connection