Advertisment

Pahalgam terror attack में NIA ने आतंकियों के दो पनाहगारों को किया गिरफ्तार

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने उन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हमले में शामिल आतंकवादियों को पनाह दी थी।

author-image
Jyoti Yadav
एडिट
NIA arrests two terrorist hideouts in Pahalgam terror attack
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

श्रीनगर, वाईबीएन डेस्क | पहलगाम आतंकी हमले के ठीक दो महीने बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर हमलके को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप है। एनआईए ने रविवार, 22 जून को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। बता दें, हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे और 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है और यह भी पुष्टि की है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे। 

Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बटकोट निवासी परवेज अहमद जोथर और हिल पार्क, पहलगाम निवासी बशीर अहमद जोथर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों ने हमले में शामिल तीन हथियारबंद आतंकवादियों को पनाह दी थी। एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी पुष्टि की है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े थे और पाकिस्तान के नागरिक थे।

Advertisment

पहलगाम आतंकी हमला

गौरतलब है कि आज से ठीक दो महीने पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगामस्थित बैसरन घाटी में कई पर्यटक छुट्टियां मना रहे थे, तभी आतंकियों उनसे धर्म पूछ कर उन्हें मार डाला। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें कई नागरिक भी शामिल थे। एजेंसी अब इन गिरफ्तारियों के बाद हमले में इस्तेमाल किए गए संसाधनों, नेटवर्क और साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

 Pahalgam Terror Attack 

Pahalgam Terror Attack
Advertisment
Advertisment