Advertisment

Nishikant Dubey का Rahul Gandhi पर फिर हमला, नेहरू की NAM नीति से लेकर इंदिरा की चुनावी फिक्सिंग तक उठाए सवाल

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए नेहरू की चीन नीति, गुटनिरपेक्ष आंदोलन और इंदिरा गांधी के चुनावी घोटालों पर सवाल उठाए। चीन से संबंधों की जांच की मांग भी की।

author-image
Dhiraj Dhillon
BJP MP Nishikant Dubey

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए देश की विदेश नीति से लेकर चुनावी ईमानदारी तक कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए दुबे ने जवाहरलाल नेहरू की गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) नीति और 1962 के भारत-चीन युद्ध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

जानिए क्या बोले भाजपा सांसद

दुबे ने राहुल गांधी से पूछा,“राहुल बाबा, क्या आपको पता है कि चीन के इशारे पर आपके परिवार के सिरमौर नेहरू जी ने गुटनिरपेक्ष देशों का नया शिगूफा खड़ा किया? 1961 के बेलग्रेड सम्मेलन में भारत को अमेरिका और रूस से अलग-थलग कर दिया गया, लेकिन जब 1962 में चीन ने हमला किया, तो क्या कोई देश भारत के बचाव में आया?”उन्होंने आगे लिखा, “बेलग्रेड सम्मेलन की 26वीं घोषणा पढ़िए राहुल बाबा, जिसमें तिब्बत को चीन का हिस्सा माना गया, पंचशील समझौता चीन के लिए किया गया और यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र को आदेश दिया गया कि चीन को ही उसका एकमात्र सदस्य बनाया जाए। क्या यह सब चीन परस्ती नहीं थी?”

चीन-नेहरू रिश्तों की जांच की मांग

दुबे ने चीन और नेहरू परिवार के बीच कथित रिश्तों की जांच की मांग करते हुए कहा, “क्या 1962 का युद्ध आपके परिवार ने चीन के समर्थन में भारत पर थोपा नहीं? इन संबंधों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।”

इंदिरा गांधी पर भी लगाया चुनाव फिक्सिंग का आरोप

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए निशिकांत दुबे ने कहा- राहुल बाबा, चुनाव कैसे फिक्स किया जाता है, ये अपनी दादी इंदिरा गांधी से सीखिए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 1975 के फैसले को पढ़िए, जिसमें बताया गया था कि रायबरेली से 1971 में उन्होंने किस तरह से चुनाव जीता, सेना और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कैसे हुआ?  शराब व कपड़े बांटे गए और वोटरों को गाड़ियों में भरकर ले जाया गया।

“आपका परिवार देश को बर्बाद कर रहा है” 

Advertisment
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर वंशवाद और लोकतंत्र के अपमान का आरोप लगाते हुए लिखा- आप चुनाव का ड्रामा करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि आपका परिवार देश को बर्बाद करता आया है। अब चुनाव लूटने की आजादी नहीं मिलेगी।
bjp mp nishikant dubey | nishikant dubey | nishikant dubey latest news | nishikant dubey latest statement
nishikant dubey latest statement nishikant dubey latest news nishikant dubey bjp mp nishikant dubey
Advertisment
Advertisment