Advertisment

LOC पर पाक की नापाक हरकत, सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

पाकिस्तान की सेना ने LoC पर जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका तुरंत और सटीक जवाब दिया। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान भारी गोला-बारूद की कमी से जूझ रहा है।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
armi (1)
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली,आईएएनएस: हथियारों व गोला-बारूद की जबरदस्त कमी से जूझ रहा पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फायरिंग से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना यहां छोटे हथियारों से फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 3-4 मई की रात के दौरान एक बार फिर से फायरिंग की गई। इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने तुरंत कठोर जवाब दिया।  

Advertisment

सेना ने दिया करारा जवाब

सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। भारतीय सेना ने तुरंत और सटीक रूप से इसका जवाब दिया। गौरतलब है कि इंटेलिजेंस रिपोर्ट का साफ कहना है कि पाकिस्तानी सेना के पास गोला-बारूद की बहुत कमी है। यही कारण है कि पाकिस्तान की सेना किसी दृढ़ प्रतिज्ञ शत्रु के विरुद्ध चार दिन से अधिक समय तक युद्ध नहीं लड़ सकती।

पाक ने यूक्रेन, इजरायल के साथ हथियारों के सौदे किए

Advertisment

खुफिया सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की सैन्य तैयारियां उसके तोपखाने के गोला-बारूद की गंभीर कमी के कारण अपने ही देश में सवालों के दायरे में आ गई हैं। पाकिस्तान ने यूक्रेन और इजरायल के साथ हथियारों के सौदे किए, जिससे उसकी समस्या और बढ़ गई है। पाकिस्तान के इस कदम ने उसकी रक्षा क्षमताओं को कमजोर कर दिया है। स्वयं पाकिस्तान को भी यह मालूम है कि महत्वपूर्ण तोपखाने के गोला-बारूद की कमी के कारण वह चार दिनों से अधिक समय तक लड़ने की स्थिति में नहीं है।

पाकिस्तान की कूटनीतिक तटस्थता हुई कमजोर  

पाकिस्तानी सेना ने पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन और इजरायल को भारी मात्रा में अपने गोला-बारूद बेच दिए। आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने इस के जरिए कुछ धन तो हासिल किया, लेकिन इससे उसकी सैन्य क्षमता को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के ऐसा करने से उसकी कूटनीतिक तटस्थता भी कमजोर हुई है। इसके साथ ही, पाकिस्तान के इस कदम ने उसकी खुद की युद्धक क्षमता को भी कमजोर किया है। यूक्रेन को हथियार बेचने की यह पूरी कहानी तब शुरू हुई है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध ने गोला-बारूद के लिए वैश्विक होड़ को प्रज्वलित किया था। खुफिया रिपोर्ट बताती हैं कि इस तरह पाकिस्तान ने इजरायल को भी हथियार बेचने का काम किया। इससे उसे फौरी तौर पर कुछ धन तो मिला, लेकिन उसकी सैन्य क्षमता कम हो गई।

Advertisment

सेना दे रही है सटीक जवाब

बड़े हथियारों की इस कमी के बीच पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तानी सेना ने पहले भी नियंत्रण रेखा के पार से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर क्षेत्रों में यह गोलीबारी की। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। वहीं, भारतीय सेना के जवानों ने संयमित लेकिन सटीक तरीके से फायरिंग का जवाब दिया है।

अमेरिका का भारत को सपोट

Advertisment

वहीं अमेरिका ने भारत को समर्थन देने की बात कही है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के पूर्ण समर्थन की पुनः पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ एकजुटता में खड़ा है और भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम तरीके से हत्या की थीं। इसके बाद से पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना बीते शुक्रवार यानी पिछले 10 दिनों से नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी कर रही है।

Loc indian army Indian Army Reply LOC
Advertisment
Advertisment