Advertisment

संसद ने बनाया नया कीर्तिमान, जानिए Waqf Bill पर चली बहस में किसने क्या कहा

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला की पहल पर शून्यकाल ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। बृहस्पतिवार को विस्तारित शून्यकाल के दौरान 5 घंटे से अधिक समय में कुल 202 सांसदों ने अपनी बात रखी।

author-image
Dhiraj Dhillon
लोकसभा में पास हुआ वक्फ बिल

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
Advertisment
लोकसभा के दोनों सदनों में वक्फ संसोधन विधेयक पास हो गया। उच्च सदन में एनडीए अपनी ताकत और बढ़ाने में कामयाब रहा। एनडीए के पक्ष में अपने संख्या बल से अधिक 128 वोट पड़े। इसके साथ ही लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला की पहल पर शून्यकाल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। बृहस्पतिवार को विस्तारित शून्यकाल के दौरान 5 घंटे से अधिक समय में कुल 202 सांसदों ने अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे और विशेष महत्व के विषय उठाए।
Advertisment

2019 में 161 सांसदों ने रखी थी अपनी बात

ओम बिरला के पहले कार्यकाल में 18 जुलाई 2019 को शून्यकाल के दौरान 161 सांसदों ने अपनी बात रखी थी। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में बिरला ने यह उल्लेख किया था कि कई सांसदों को बोलने का समय नहीं मिल पा रहा है, जिस पर उन्होंने उन्हें विशेष अवसर देने का आश्वासन दिया था। इससे पहले बुधवार को वक्फ विधेयक पर लंबी चर्चा के कारण लोकसभा की कार्यवाही तड़के करीब तीन बजे तक चली थी, जिसमें विधेयक पर लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक बहस हुई थी।

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा बोले

वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित होने पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि इस चर्चा में न तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले, न प्रियंका गांधीऔर न ही सोनिया गांधी कुछ बोलीं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि चर्चा के दौरान पता ही नहीं चला कि वे इसके पक्ष में थे या विपक्ष में थे। भाजपा नेता ने कहा कि सब जानते थे कि यह विधेयक अल्पसंख्यकों के हित में है।
Advertisment

राजद सांसद ने कृषि कानूनों से जोड़ा

वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित होने पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस संसद में कृषि कानून भी पारित हुए थे। वक्फ विधेयक पर भी बहुत लंबी बहस हुई, लेकिन लोग संतुष्ट नहीं हैं,अभी भी असंतुष्टि है, अगर उसे दूर नहीं किया तो इसका हश्र कृषि कानूनों जैसा हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले

वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित होने पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बोले कि हमने विधेयक पर अपने विचार सदन के सामने रखे। सरकार ने पहले से ही नकारात्मक रुख अपनाया हुआ था, विपक्ष की एक नहीं सुनी। कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर मुद्दे पर कहा कि वहां  सैंकड़ों लोग मारे गए, बलात्कार हुआ, घर जला दिए गए, स्कूल और कॉलेज बंद हैं। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री स्वयं मणिपुर जाएं और मुद्दों को सुलझाएं।

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने क्या कहा

वक्फ संशोधन बिल पर सांसद रेखा शर्मा ने कहा ने कहा कि इस मामले में विपक्ष के पास कोई तर्क ही नहीं था। लोकसभा में बिल पास होने के बाद लोगों में जो खुशी थी वो नजर आ रही थी। जिन लोगों के लिए वक्फ की संपत्ति है, उनके काम आएगी। यह ऐतिहासिक बिल है, जो जल्द ही कानून का रूप लेगा।
Advertisment

कपिल सिब्बल की बात भी जानिए

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 राज्यसभा में पारित होने पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि दोनों सदनों में उनके (भाजपा) पास बहुमत है। बड़ी संख्या में लोगों ने विधेयक का विरोध किया है। इसका राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा, खासकर बिहार में चुनाव होने वाले हैं। विपक्ष को इसका फायदा मिलेगा। कपिल सिब्बल ने कहा कि समाज में बंटवारे की राजनीति से देश को नुकसान होगा।

मनु सिंघवी ने कह दी यह बात

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 राज्यसभा में पारित होने पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हमारी नैतिक जीत हुई है। बड़ी संख्या में इस बिल का विरोध हुआ। ये बहुत संकीर्ण बहुमत है। मुझे विश्वास है कि अगर इसको चुनौती दी जाएगी तो न्यायपालिका इसको असंवैधानिक करार देगी।

संजय सिंह बोले- लोकतंत्र की हत्या

वक्फ संशोधन विधेयक पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतंत्र की हत्या की गई है। संख्या बल के बल पर असंवैधानिक विधेयक पास किया गया है। AAP ने इसका विरोध किया।

फौजिया खान की कड़ी प्रतिक्रिया

वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पारित होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद फौजिया खान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बिल को किसानों के बिल की तरह ही बुलडोज किया गया है। हम इसका विरोध जारी रखेंगे। वक्फ बोर्ड एक धार्मिक संस्था है। यह बिल असंवैधानिक है और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
Advertisment
Advertisment