Advertisment

Atishi का BJP पर हमला, बोलीं, भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई ठोस प्लान नहीं, सिर्फ चुनावी जुमले

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पहली बार पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए।

author-image
Ranjana Sharma
Former CM Atishi
नई दिल्‍ली,वाईबीएन नेटवर्क
Atishi : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पहली बार पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। आतिशी ने कहा कि भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में किए गए वादे केवल चुनावी वादे ही साबित होंगे, जिनका कोई वास्तविक असर नहीं होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने केवल वोट पाने के लिए झूठे और आधारहीन वादे किए, लेकिन जनता के लिए कोई ठोस योजना नहीं दी।

भाजपा के वादे चुनावी साब‍ित होंगे

आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्‍ली वालों से कई वादे किए, उन्‍होंने मोदी की गारंटी के नाम पर जो पर्चे दिल्‍ली में बांटे उनमें पहला वादा था क‍ि दिल्‍ली की हर मह‍िला को हर माह 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्‍होंने कहा था क‍ि सरकार बनने के बाद पहली केब‍िने की बैठक होगी और उसमें चर्चा के बाद आठ मार्च तक दिल्‍ली की हर मह‍िला के खाते में पहली क‍िश्‍त पहुंच जाएगी। आतिशी ने कहा क‍ि भाजपा के सूत्रों से जानकारी म‍िली है क‍ि भाजपा द्वारा क‍िए गए एक भी वादे को पूरा नहीं क‍िया जाएगा। यह केवल चुनावी वादे साबित होंगे। 

विभागों को बटवारे को लेकर भाजपा विधायकों में झगड़ा

Advertisment
आतिशी ने कहा क‍ि अभी भाजपा के विधायकों के बीच में झगड़ा चल रहा है क‍ि कौन किस विभाग का मंत्री बनेगा और कितनी लूट कर सकता है। उन्‍होंनें यह प्‍लान बनाया है क‍ि वादे पूरे करने का ठीकरा वह आम आदमी पार्टी पर फोड़ेगेंं। कहेंगे वादे पूरे करने के लिए पैसा नहीं हैं आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली सरकार को वित्‍तीय संकट में डाल दिया है। इस दौरान उन्‍होंने आप द्वारा किए गए कामों पर भी चर्चा की।

आप की सरकार में दिल्‍ली में आर्थिक विकास हुआ

आतिशी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में दिल्‍ली में आर्थिक विकास के बारे में बात की और बताया क‍ि 2014-15 में द‍िल्‍ली का बजट 31 हजार करोड़ का था। दिल्‍ली को केंद्र सरकार से कोई पैसा नहीं मिला। वहीं 2024-25 में 77 हजार करोड़ का बजट दिल्‍ली विधानसभा में पेश क‍िया गया। यानि 10 साल में 46 हजार करोड़ की बजट में बढ़ोत्‍तरी हुई। आम आदमी पार्टी की सरकार में 10 साल में दिल्‍ली का बजट और आर्थिक विकास ढ़ाई गुना से ज्‍यादा हो गया। उन्‍होंने कहा क‍ि आप सरकार ने केवल दिल्‍ली का व‍िकास किया बल्‍क‍ि पुरानी सरकार से म‍िले कर्जे को भी उतारा। इसके साथ ही उन्‍होंने आम आदमी द्वारा क‍िए गए अन्‍य कार्यों के बारे में भी बताया। 
Advertisment
Advertisment