नई दिल्ली, वाईबीएन न्यूज। बिहार में 17 अगस्त से शुरू हुई वोटर अधिकारी यात्रा अंतिम चरण में है। आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस यात्रा में शामिल होकर एनडीए की टेंशन और बढ़ा दी है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरते हुए कहा- भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है, भाजपा ने चुनाव आयोग को “जुगाड़ आयोग” बना दिया है। दूसरी ओर राहुल- अखिलेश और तेजस्वी यादव के एक साथ नजर आने से इंडिया गठबंधन की ताकत बढ़ती दिख रही है, हालांकि चुनाव अभी दूर है और तब तक हवा किस करवट बहेगी, कहना अभी मुश्किल है। बता दें कि वोटर अधिकार यात्रा को लोकसभा में नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव लीड कर रहे हैं, इंडिया गठबंधन के बाकी घटकों के नेता बीच- बीच में इस यात्रा में शामिल होकर यह संदेश देन का प्रयास कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से एक साथ है और मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/30/tejaswi-and-akhilesh-yadav-2025-08-30-09-42-11.jpg)
अखिलेश बोले- भाजपा को बाहर करेगी जनता
सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को बिहार पहुंचे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल हुए। सारण में हुए रोड शो के दौरान अखिलेश यादव खुली जीप में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ नजर आए।रोड शो से पहले अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से करीब 15 मिनट तक बातचीत की और तेजस्वी यादव को गले लगाकर इंडी गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया।
बोले- भाजपा इस्तेमाल करने वाली पार्टी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता का इस्तेमाल कर उसे बर्बाद कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता वोट अधिकार यात्रा को समर्थन दे रही है और भाजपा को हराने का मन बना चुकी है। तेजस्वी यादव ने बिहार में नौकरियां दीं और पलायन रोकने का काम किया है।
उन्होंने कहा- भाजपा हर किसी का अपमान करती है।
पीएम की मां को गाली देने पर विवाद को लेकर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा खुद संविधान और मताधिकार छीनकर जनता का अपमान करती है।
क्या एनडीए बनान इंडिया हो पाएगा चुनाव
सियासी जानकारों का मानना है कि बिहार में "तीन लड़कों की जोड़ी" (राहुल-तेजस्वी-अखिलेश) का नारा जोर पकड़ेगा। इससे इंडिया गठबंधन की केमिस्ट्री मजबूत होगी और MY समीकरण (मुस्लिम-यादव) के साथ-साथ PDA फॉर्मूला भी असरदार साबित हो सकता है। जानकारों का कहना है किजैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, बिहार की राजनीति में सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन बनाम एनडीए दिखाई देगा।
Bihar Voter Rights Yatra | tejaswi yadav