/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/16/qFj2bjtUsinHUZJjxDC5.jpg)
Photograph: (x)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Political News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक चुनावों के साथ ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया जुलाई के मध्य से शुरू हो सकती है। इस बार पार्टी अपनी भावी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को विशेष प्राथमिकता देने जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राय भी ली जाएगी, लेकिन अंतिम निर्णय भाजपा अपने चुनावी हितों के आधार पर ही करेगी।
Advertisment
चुनाव के जरूरी कोरम भी हो चुका है पूरा
भाजपा ने संगठन चुनावों के लिए अक्टूबर, 2024 में सांसद के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था और उस समय यह माना जा रहा था कि जनवरी, 2025 तक नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। हालांकि, कई राज्यों में भाजपा और संघ के बीच समन्वय की कमी और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के चलते यह प्रक्रिया टलती रही।अब पार्टी ने संगठन चुनावों को गति देने का निर्णय लिया है। दो-तिहाई राज्यों में पहले ही नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जरूरी कोरम भी लगभग पूरा हो चुका है।
संविधान विवाद से दूरी बना रही भाजपा
भाजपा इन दिनों संविधान में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद जैसे मुद्दों पर आरएसएस की हालिया टिप्पणी से उपजे विवाद से भी सतर्क है। पार्टी ने इस विषय पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, को आपातकाल के मुद्दे पर घेरने की रणनीति अपनाई है।सियासी जानकारों का मानना है कि पार्टी ने यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए लिया है, ताकि विपक्ष को इस संवेदनशील मुद्दे पर कोई राजनीतिक लाभ न मिल सके।
Advertisment