Advertisment

BJP के नए अध्यक्ष को लेकर हलचल तेज, 25 राज्यों को मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों में संगठन चुनाव अंतिम दौर में हैं। मिजोरम-पुदुचेरी में अध्यक्ष तय, यूपी, एमपी, गुजरात में विमर्श जारी। जानिए कौन बनेगा जेपी नड्डा का उत्तराधिकारी।

author-image
Dhiraj Dhillon
BJP Flag
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारतीय जनता पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले संगठनात्मक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नया नाम तय करने से पहले पार्टी राज्य स्तर पर नेतृत्व को सुदृढ़ करना चाहती है। सभी की निगाहें अब उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां निर्णय के बाद राष्ट्रीय स्तर पर नई कमान का रास्ता साफ होगा।

जुलाई मध्य तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला संभव

जुलाई मध्य तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर फैसला होना संभावित है, लेकिन उससे पहले पार्टी राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से पूरी कर रही है। सोमवार को मिजोरम में डॉ. के बैइचुआ और पुदुचेरी में दीपी रामालिंगम को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इन चुनावों के बाद अब भाजपा 25 राज्यों को नए प्रदेश अध्यक्ष देने की तैयारी में है।

नामांकन दाखिल करने वाले दावेदार- अध्यक्ष बनना तय

उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट
हिमाचल प्रदेश: राजीव बिंदल
आंध्र प्रदेश: पीवीएन माधवन
तेलंगाना: रामचंद्र राव
महाराष्ट्र: रवि चव्हाण

चूंकि सभी नामांकन निर्विरोध हैं, इसलिए इनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इनकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को होगी।

आज इन राज्यों में होगा नामांकन, घोषणा कल

  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • दमन और दीव
  • लद्दाख

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात बने निर्णायक

  • भाजपा नेतृत्व इन तीन बड़े राज्यों में अध्यक्ष पद के लिए गहन विमर्श कर रहा है।
  • खासकर उत्तर प्रदेश में बदलाव को लेकर फैसला अहम है।
  • प्रधानमंत्री की पांच देशों की विदेश यात्रा बुधवार से शुरू हो रही है, उससे पहले इन तीनों राज्यों में नाम तय करने की कोशिश है।
  • यूपी में फैसले के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चर्चा निर्णायक मोड़ लेगी।
Advertisment
पार्टी सूत्रों के मुताबिक-राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले यूपी, एमपी और गुजरात में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करना जरूरी है। राष्ट्रीय नेतृत्व जुलाई मध्य तक इस पर अंतिम मुहर लगाना चाहता है।

संभावित समयरेखा

1 जुलाई मिजोरम- पुदुचेरी में अध्यक्ष घोषित 
2 जुलाई को पांच राज्यों में अध्यक्षों की घोषणा 
मध्य जुलाई भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फैसला
 BJP accountability | BJP Achievements | BJP Election News 
BJP Election News BJP Achievements BJP accountability
Advertisment
Advertisment