BJP Candidates II List : करावल नगर से कपिल मिश्रा और आप से आईं प्रियंका को कोंडली से टिकट
भाजपा ने शनिवार को देर रात बहुप्रतीक्षित दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में भी 29 नामों का ऐलान किया गया है। इसे मिलाकर कुल 58 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। शेष 12 नामों का ऐलान कल या एक दो दिन में होने की संभावना है।...
दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा ने शनिवार को देर रात बहुप्रतीक्षित दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में भी 29 नामों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं प्रियंका गौतम को कोंडली सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि करावल नगर से कपिल शर्मा पार्टी के उम्मीदवार होंगे। मोतीनगर से हरीश रावत को टिकट दिया गया है। इसे मिलाकर 58 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। अब 12 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति(सीईसी) की बैठक में इन नामों को अंतिम रूप दिया गया था। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी प्रेसीडेंट जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेता उपस्थित रहे थे। इससे पहले 04 जनवरी को 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें नई दिल्ली, कालकाजी समेत हाई प्रोफाइल सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए गए थे।
Kapil Mishra fielded from Karawal Nagar, Harish Khurana from Moti Nagar, Priyanka Gautam (who recently joined BJP from AAP) fielded from Kondli pic.twitter.com/3KSuk7QhOA