Advertisment

BJP सांसद का शर्मनाक बयान, बोले- पहलगाम में पतियों को खोने वाली महिलाओं में वीरांगना भाव नहीं था

भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम हमले में पतियों को खोने वाली महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जांगड़ा ने कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पतियों को खोया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था।

author-image
Pratiksha Parashar
Ramchandra Jangra

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क भाजपा के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बाद एक और भाजपा नेता का शर्मनाक बयान सामने आया है। भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम हमले में पतियों को खोने वाली महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की है। जांगड़ा ने कहा कि जिन महिलाओं ने अपने पतियों को खोया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बयान को शर्मनाक बताया है और कहा है कि बेशर्मी की हद है, इनकी पार्टी सिंदूर की बात करती है। 

Advertisment

भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने क्या कहा? 

वायरल वीडियो में सांसद रामचंद्र जांगड़ा पहलगाम हमले को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "वहां पर हमारी वीरांगनाएं बहन थीं, जिनकी मांग का सिंदूर छीन लिया गया, उनमें वीरांगना का भाव नहीं था, जोश नहीं था, जज़्बा नहीं था, दिल नहीं था। इसलिए हाथ जोड़ कर गोली का शिकार बन गए। लेकिन हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होता है, हमारे आदमी हाथ जोड़कर मारे गए।" रामचंद्र जांगड़ा का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। 

Advertisment

भाजपा नेताओं के विवादित बयान

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें पाकिस्तानियों की बहन बताया था। विजय शाह के इस बयान को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है, वे कई बार बयान पर माफी मांग चुके हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पूरे देश की सेना प्रधानमंत्री मोदी के आगे नतमस्तक है। भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर बवाल मचा हुआ है। 

Controversy bjp
Advertisment
Advertisment