Advertisment

MP के मंत्रियों की बदजुबानी पर भड़का Congress का गुस्सा, Priyanka Gandhi ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

सेना को लेकर मध्य प्रदेश मंत्रियों की बदजुबानी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है। कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी से लेकर प्रियंका गांधी तक ने इन बयानों को शर्मनाक बताया है।

author-image
Pratiksha Parashar
सेना का घोर अपमान किया है
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्कसेना को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्रियों के विवादित बयानों पर बवाल मचा हुआ है। पहले मंत्री विजय शाह और अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को लेकर विवादित बयान दिया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम देवड़ा और मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर धरने पर बैठे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। कांग्रेस ने कहा कि सेना का अपमान करना BJP की फितरत है, इन बदजुबानों को देश माफ नहीं करेगा। कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी से लेकर प्रियंका गांधी जैसे नेताओं ने इन बयानों को शर्मनाक बताया है और कार्रवाई की मांग की है। 

Advertisment

प्रियंका गांधी ने भाजपा को घेरा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है। पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?" 

Advertisment

भाजपा ने सेना के अपमान का कार्यक्रम चला रखा है- जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश और देश की सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। मोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देते हैं, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं। दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है।" जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कल पूरे प्रदेश में दोनों ही बदज़ुबान मंत्रियों के पुतले जलाकर सेना के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी।

Advertisment

बीजेपी बचाने में जुटी है- सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "अभी 48 घंटे भी नहीं बीते हैं, जब मंत्री विजय शाह ने देश की सबसे होनहार और वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में घिनौनी टिप्पणी की थी। इस पूरे मामले में BJP ने मंत्री विजय शाह पर कोई कार्रवाई नहीं की। मध्य प्रदेश और केंद्र की BJP सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, जब तक जबलपुर हाई कोर्ट ने FIR करने का निर्देश नहीं दिया। विजय शाह पर कोर्ट के आदेश के बाद FIR हुई भी तो उसकी पोल खुल गई। इससे साफ है कि BJP विजय शाह को बचाने में जुटी है।

Advertisment

मौन सहमति संरक्षण है- सुप्रिया श्रीनेत

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "सेना के लिए जिस व्यक्ति के मन में ऐसी दुर्भावना और गंदे विचार हैं, उसका किसी पद पर रहने का कोई हक नहीं है। इस बार माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, BJP मूक-दर्शक बनी नहीं रहेगी और PM मोदी छिपे नहीं रह सकते। अगर अगले कुछ घंटों में BJP, जगदीश देवड़ा को बर्खास्त नहीं करती है तो ये मान लिया जाएगा कि सेना को अपने चरणों में नतमस्तक करने की बात नरेंद्र मोदी कह रहे हैं, उनकी मौन-सहमति और संरक्षण है। वरना ये बात कहने की हिमाकत किसी में नहीं है।"

madhya pradesh | Political News | indian army | Vijay Shah 

madhya pradesh Political News priyanka Gandhi indian army Vijay Shah
Advertisment
Advertisment