Advertisment

BJP State President : बीजेपी के सामने तीन चुनौती, दिल्ली विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का चयन

बता दें कि गोवा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त हुए दामू जी नाइक और असम के दिलीप सैकिया दोनों ही आरएसएस से जुड़े थे। नाइक दो बार विधायक भी रह चुके हैं और छात्र जीवन से ही संघ से जुड़े है..

author-image
Jyoti Yadav
PM Modi

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क 

देश की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर मशहूर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),के सामने इस वक्त कई चुनौतियां हैं। जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव को जीतना, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव साथ ही प्रदेश अध्यक्षों को चुनना भी शामिल है। भाजपा के अंदर प्रदेशाध्यक्षों को चुनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्षों को चुनना आसान नहीं होने वाला है। पार्टी की तरफ से इसके लिए बाकायदा पैमाने तैयार किए जा रहे हैं। इन पैमानों में आरएसएस से जुड़े होने, संगठन में लंबे समय तक काम करने और अपेक्षाकृत लो प्रोफाइल होना शामिल है। लो प्रोफाइल से साफ जाहिर है कि पार्टी नए चेहरे की तलाश में है और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नए चेहरों को मौका देना चाहती है। 

इसे भी पढ़ें- Delhi Election : हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में 'जीत की गारंटी' बनेंगे सीएम योगी? 23 जनवरी से उतरेंगे प्रचार अभियान में

इन जगहों पर चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

बता दें भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव में हमेशा निरंतरता और बदलाव का मिश्रण देखने को मिलता है। चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पुराने नेतृत्व पर भरोसा जताया है, जबकि असम, गोवा और महाराष्ट्र में बदलाव का विकल्प चुना है। पार्टी ने चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में जतिंदर पाल मल्होत्रा और किरण सिंह देव को चुना है। चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ के साथ ही भाजपा ने असम और गोवा में बदलाव करते हुए पार्टी ने गोवा में दामू जी नाइक और असम में दिलीप सैकिया को नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।

 इसे भी पढ़ें- Delhi Election: केजरीवाल को स्वाति मालीवाल की चुनौती, मेरे साथ देखें झुग्गियों के हालत

कौन हैं सैकिया और नाइक

Advertisment

बता दें  गोवा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त हुए दामू जी नाइक और असम के दिलीप सैकिया दोनों ही आरएसएस से जुड़े थे। नाइक दो बार विधायक भी रह चुके हैं और छात्र जीवन से ही संघ से जुड़े है। वहीं सैकिया ने छात्र जीवन से ही अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वे RSS की छात्र शाखा एबीवीपी से जुड़े थे।

पार्टी ने इन फैक्टरों पर किया विचार


बता दें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व कई फैक्टरों पर विचार कर प्रदेश अध्यक्ष को चुन रही है। इसमें उन लोगों को वरीयता दी जा रही है, जिनका नजरिया 'कार्यकर्ता' वाला है और जिनकी पार्टी की विचारधारा में गहरी आस्था है। साथ ही जो दशकों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही जातिगत समीकरण को भी साधा गया है। गोवा में नाइक को चुना गया क्योंकि वे प्रभावशाली भंडारी जाति से आते हैं। महाराष्ट्र में, बीजेपी ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रवींद्र चव्हाण को नियुक्त किया है, जो लो प्रोफाइल वाले हैं और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार के मुख्यमंत्री एक ब्राह्मण हैं।

इसे भी पढ़ें- Donald Trump: राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप लेंगे ये बड़े फैसले, पहले ही दिन 100 फाइलों पर करेंगे दस्तखत

भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष

Advertisment

अंडमान और निकोबार- श्री अजॉय बैरागी
आंध्र प्रदेश- श्रीमती डी पुरंदेश्वरी
अरुणाचल प्रदेश- श्री बयूरम वाहगे
असम- दिलीप सैकिया
 बिहार-श्री दिलीप जायसवाल
दादर और नगर हवेली-श्री दीपेश ठाकोरभाई टंडेल
 दिल्ली-श्री वीरेंद्र सचदेवा
 गुजरात-श्री सी. आर. पाटिल
हरियाणा-श्री मोहन लाल बडौली
हिमाचल प्रदेश-श्री राजीव बिंदल
जम्मू-कश्मीर-श्री सत शर्मा
झारखंड-श्री बाबूलाल मरांडी
कर्नाटक-श्री विजयेंद्र येदियुरप्पा
केरल-श्री के सुरेन्द्रन
लद्दाख-श्री फुनचोक स्टेनज़िन

Advertisment
Advertisment