Advertisment

चिराग पासवान ने SIR पर विपक्षी दलों को घेरा, बोले-बंद करो लोगों को डराना

केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "SIR एक ऐसा विषय है जिसका राजनीतिकरण ज्यादा किया जा रहा है और एक गलत धारणा बनाई जा रही है। 

author-image
Mukesh Pandit
CHIRAG PASWAN
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क: केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "SIR एक ऐसा विषय है जिसका राजनीतिकरण ज्यादा किया जा रहा है और एक गलत धारणा बनाई जा रही है। SIR के पीछे की सोच क्या है ये सभी को समझने की जरूरत है? महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव के बाद इन्होंने (विपक्ष) वोटर लिस्ट में हो रही धांधली को लेकर अपनी शिकायत चुनाव आयोग को दी है। अगर आपको संदेह है कि वोटर लिस्ट में धांधली हो रही है तो ये SIR के माध्यम से ही ठीक होगा।"

विपक्ष लोगों को डराना बंद करे

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष एसआइआर के नाम पर लोगों को डरा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है। इससे पहले भी चार बार इस तरह की प्रक्रिया के जरिए वोटरों की गणना और वोटरलिस्ट तैयार की जाती रही है। लेकिन विपक्षी दल इसे राजनीतिक औजार बनाकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। पासवान ने कहा कि SIR गुमराह करने की बजाय सभी दलों को चुनाव आयोग का सहयोग करना चाहिए ताकि एक बेहतर वोटरलिस्ट तैयार की जा सके और उसके आधार पर बिहार में निष्पक्ष व पारदर्शी विधानसभा चुनाव कराया जा सके।

पहले ईवीएम को कोसते थे अब SIR को

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। विशेष गहन समीक्षा (SIR) प्रक्रिया को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को हार का बहाना ढूंढने की आदत हो गई है। चिराग पासवान ने कहा कि पहले ये लोग EVM को कोसते थे, अब वोटर लिस्ट को बहाना बना रहे हैं। सच तो यह है कि इन्हें पता है कि चुनाव नहीं जीत पाएंगे, इसलिए शोर मचा रहे हैं।

Advertisment

 chirag paswan | Chirag Paswan 243 seats | chirag paswan bihar | Chirag Paswan BJP | chirag paswan breaking | Chirag Paswan Demand 40 Seats 

Chirag Paswan Demand 40 Seats chirag paswan breaking Chirag Paswan BJP chirag paswan bihar Chirag Paswan 243 seats chirag paswan
Advertisment
Advertisment