Advertisment

Delhi Election 2025 : ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आरोप, कहा- आप नेता लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हॉट सीट कालकाजी में काफी कड़ा मुकाबला होने वाला है। मुकाबला त्रिकोणीय तो है, साथ ही कई स्थानीय पार्टियां भी रेस में शामिल है और किस्मत आजमां रही है...

author-image
Jyoti Yadav
 transgender candidate

कोलकाता, वाईबीएन नेटवर्क।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। नेताओं और पार्टियों के बीच आरोप - प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी बीच दिल्ली की हॉट सीट में से एक  कालकाजी विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर आम जनता पार्टी के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। ट्रांसजेंडर उम्मीदवार राजन सिंह का आरोप है कि आप नेता उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस भी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अब तक 8.26 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

नामांकन पत्र फाड़ने का भी लगाया आरोप

इसे भी पढ़ें- BJP State President : बीजेपी के सामने तीन चुनौती, दिल्ली विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष का चयन


आम जनता पार्टी के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार अपने बयान में कहा, "मैं ट्रांसजेंडर समुदाय से हूं और अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। जब मैं अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहा था, तो उसे फाड़ दिया गया...आप नेता लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं और यहां तक कि दिल्ली पुलिस भी मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मेरी शिकायतें सुनीं और दिल्ली पुलिस को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए नोटिस भेजा..."

Advertisment

इसे भी पढ़ें- Caste Census : 'जातिगत जनगणना नहीं, क्रेडिट देने से डर लगता है', Rahul Gandhi के बदले मिजाज की वजह कहीं Lalu तो नहीं

कालकाजी सीट पर कड़ा मुकाबला 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हॉट सीट कालकाजी में काफी कड़ा मुकाबला होने वाला है। मुकाबला त्रिकोणीय है। साथ ही कई स्थानीय पार्टियां भी रेस में शामिल हैं और किस्मत आजमा रही हैं। बता दें इस सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी (AAP) से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने अनुभवी नेता रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक अलका लांबा को टिकट दिया है।

कालकाजी तय करेंगी जीत 

Advertisment

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कालकाजी विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती रही है। कालकाजी सीट के नतीजों से पता लग जाता है कि जनता का मूड किस तरफ है और उनके मन में क्या है। दिल्ली की सीएम आतिशी पहले दो बार कालकाजी सीट से जीत हासिल कर चुकी हैं और अब तीसरी बार फिर उन्होंने अपना दावा इसी सीट से ठोका है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार आतिशी जीत हासिल कर पाती हैं कि नहीं। 

Advertisment
Advertisment