Advertisment

Delhi Politics : 27 साल बाद इस दिन बनेगी भाजपा की सरकार, पीएम के साथ अहम बैठक में तय होगा नाम

चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को हो सकता है। वहीं, विधायक दल की बैठक 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें नई सरकार के गठन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। 

author-image
Mukesh Pandit
assembly

Photograph: (File)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, आईएएनएस।

Advertisment

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।  दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को हो सकता है। वहीं, विधायक दल की बैठक 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें नई सरकार के गठन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की रात अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद सरकार बनाने को लेकर एक अहम बैठक होगी। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद होंगे। इन नेताओं की बैठक में दिल्ली में सरकार गठन के लिए अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा, यह भी तय हो जाएगा। सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी।

यह भी पढ़ें: Atishi का BJP पर हमला, बोलीं, भाजपा के पास दिल्ली के लिए कोई ठोस प्लान नहीं, सिर्फ चुनावी जुमले

विधायकों के नामों की एक सूची तैयार 

Advertisment

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में सरकार गठन के लिए पहले ही होमवर्क पूरा कर लिया है। पार्टी ने दिल्ली में सरकार गठन के लिए विधायकों के नामों की एक सूची तैयार की है, जिसमें 48 में से 15 विधायकों के नाम को प्राथमिकता दी गई है। इन 15 विधायकों में से 9 नामों को अंतिम रूप से चुना जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा और इस बारे में निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Politics: I.N.D.I.A. गठबंधन को सींचने दिल्ली पहुंचे आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी और केजरीवाल से मिले, चुनाव आयोग पर निशाना

नई भाजपा सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनेगा।

Advertisment

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह भी संकेत दिया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। एक अन्य महत्वपूर्ण घोषणा यह है कि दिल्ली में नई भाजपा सरकार में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा।बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में भाजपा ने 48 सीटों पर शानदार जीत हासिल की, तो वहीं, आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई। इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का खाता नहीं खुला। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नई सरकार को उससे पहले कार्यभार संभालना होगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान? BJP चुनाव प्रभारी ने किया खुलासा

Advertisment
Advertisment