Advertisment

Delhi Election Result: कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान? BJP चुनाव प्रभारी ने किया खुलासा

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अब इसे लेकर भाजपा के दिल्ली चुनाव प्रभारी ने बड़ा बयान दिया है। 

author-image
Pratiksha Parashar
BJP KURSI
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। अब इसे लेकर भाजपा के दिल्ली चुनाव प्रभारी ने बड़ा बयान दिया है। 

10 दिन में सामने आएगा मुख्यमंत्री का नाम

भाजपा नेता जय पांडा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम 10 दिनों में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद सबसे पहले कैबिनेट बैठक में यमुना की सफाई पर फैसला लिया जाएगा। जय पांडा ने 2 महीने पहले ये आंकड़ा दे दिया था कि भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025 Live: कौन हारा - कौन जीता... पल-पल की खबर यहां पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान किया गया था, 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की गई। चुनावी रुझानों में ही नतीजों की तस्वीर साफ नजर आने लगी थी। शुरुआत में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही थी, लेकिन अंत में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए बाजी मार ली। दिल्ली की सत्ता पर 2013 से आम आदमी पार्टी का कब्जा था, इस बार भाजपा ने बाजी पलट दी है। भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर भाजपा ने वापसी की है। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results 2025: भाजपा के लिए बड़ा सवाल – कौन बनेगा मुख्यमंत्री , इन 7 दिग्गजों पर नजरें

सीएम पद के दावेदार? 

भाजपा की तरफ से सीएम का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि कई दिग्गज नेताओं के नामों को लेकर चर्चा है, जिन्हें भाजपा मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप सकती है। सीएम पद के दावेदारों में स्मृति ईरानी, परवेश वर्मा, मीनाक्षी लेखी, बांसुरी स्वराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, विजेंद्र गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी का नाम शामिल है। हालांकि, किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: अमित शाह बोले- दिल्ली से आप दा को दूर करने के लिए जनता का आभार, जानें राजनाथ की भी प्रतिक्रिया

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment