Advertisment

Parliament: SIR और कथित वोटर फ्रॉड को लेकर इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन, परिसर में जोरदार हंगामा

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर SIR और कथित वोटर फ्रॉड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने 124 वर्षीय वोटर मिंटा देवी का नाम लिखी टी-शर्ट पहनकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।

author-image
Dhiraj Dhillon
India Block protest in Parliament premises
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। संसद के मकर द्वार पर इंडिया ब्लॉक के सांसदों द्वारा मंगलवार को SIR और कथित वोटर फ्रॉड के मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में दर्ज 124 वर्षीय मतदाता मिंटा देवी का नाम उजागर करते हुए पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। मतदाता सूची में उनका नाम पहली बार दर्ज हुआ है।बता दें कि एसआईआर के खिलाफ विपक्ष लंबे समय से मुखर है। सोमवार को भी विपक्षी सांसदों ने एसआईआर और कथित वोट फ्रॉड के मामले में प्रदर्शन किया था। इस बीच लोकसभा में नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार मतदाता अधिकार यात्रा निकालने का ऐलान किया है।

चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए

प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने "Minta Devi - 124 years" लिखी टी-शर्ट पहनकर चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। नेताओं का कहना है कि इस तरह की गलतियां चुनावी ईमानदारी पर सीधा हमला हैं। विपक्ष ने मांग की कि चुनाव आयोग तुरंत इस मामले की जांच करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे। बता दें कि बिहार के सीवान निवासी 124 वर्षीय मिंटा देवी पत्नी धनंजय कुमार सिंह का नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज होने की बात कही जा रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक मिंटा देवी सबसे उम्र दराज मतदाता हैं। लेकिन विपक्ष का आरोप है ‌कि 124 वर्षीय मिंटा देवी का नाम पहल बार वोटर लिस्ट में दर्ज हुआ है, हालांकि सीवान की रहने वाली Minta Devi ने मीडिया के सामने आकर बताया कि उनकी उम्र केवल 35 वर्ष है। उनके जन्म का वर्ष 1990 है,  जो गलती से 1900 हो गया है।

कल मार्च निकालते सांसदों को हिरासत में लिया गया था

Advertisment

बता दें कि बिहार मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए और चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ 'इंडिया'  ब्लॉक ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च निकाला गया था। संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष समेत इंडिया ब्लॉक के सांसदों को हिरासत में ले लिया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था- हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।

Bihar SIR News | Bihar voter list controversy | Rahul Gandhi on Voter List | rahul gandhi | INDIA Bloc Protest | parliament

rahul gandhi parliament Bihar SIR News INDIA Bloc Protest Rahul Gandhi on Voter List Bihar voter list controversy
Advertisment
Advertisment