Advertisment

बाल ठाकरे की लाइन पर चल रहे हैं Nitesh Rane? कांग्रेस से आये नेता कैसे बन रहे हिंदुत्व के पोस्टर बॉय

Nitesh Rane: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे इन दिनों सुर्खियों में हैं। नितेश राणे अपने बयानों के जरिए सीधे मुस्लिम समुदाय को टारगेट करते हैं।

author-image
Pratiksha Parashar
narayan rane, maharashtra politics
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Nitesh Rane: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, नितेश राणे कई भड़काऊ बयान दे चुके हैं। नितेश राणे अपने बयानों के जरिए सीधे मुस्लिम समुदाय को टारगेट करते हैं। वे एक कट्टर हिंदुत्ववादी छवि वाले नेता के तौर पर उभर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सांगली में 'एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला' जैसा विवादित बया दिया, जिसके बाद एक बार फिर वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। 

कौन हैं नितेश राणे?

नितेश राणे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे हैं। 2005 में नारायण राणे ने शिवसेना से इस्तीफा दिया था, उसी समय राणे ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। 2014 में पहली बार नारायण राणे कांग्रेस के टिकट पर कंकावली विधानसभा से विधायक चुने गए थे।  2017 में उन्होंने अपनी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी बनाई थी। राणे पहले कांग्रेस में रहे, तब भाजपा और शिवसेना पर निशाना साधा करते थे।  2019 में भाजपा ज्वाइन करने के बाद राणे ने अपने आप को एक कट्टर हिंदुत्ववादी नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करना शुरू किया। उनकी तुलना 90 के दशक के बाला साहब ठाकरे से की जा रही है। 

Advertisment

मैं कट्टर हिंदू लीडर हूं- राणे

सांगली में हिंदू गर्जना सभा के दौरान नितेश राणे ने ऐसा बयान दिया, जो सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि मैं कट्टर हिंदू लीडर हूं। मैं मुस्लिम समुदाय के पास वोट मांगने नहीं गया था। जागरूक हिंदुओं ने हमें जिताया है। चुनाव जीतने के लिए बीजेपी को मुसलमान वोटों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम ईवीएम की वजह से चुनाव जीते हैं और इससे कभी इनकार नहीं किया। विपक्ष ईवीएम का मीनिंग नहीं समझा। इसका मतलब है- 'एवरी वोट अगेंस्ट मुल्ला'। राणे के बयान पर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और उन पर पलटवार किया। 

नितेश राणे के भड़काऊ बयान

Advertisment

नितीश राणे अक्सर विवादित बयान देते हैं। कुछ समय पहले माझी लड़की बहिन योजना को लेकर उन्होंने मांग की थी कि 2  से अधिक बच्चों वाली मुस्लिम महिलाओं को योजना से बाहर किया जाए। इसके बाद राणे की काफी आलोचना भी हुई थी। वहीं रामगिरी महाराज का मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध किए जाने पर नितेश राणे ने कहा था कि महाराज के बारे में अगर कुछ बोला तो हम मस्जिदों में घुसकर चुन-चुन कर मारेंगे। नितेश राणे ने कहा कि 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे। वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि केरल मिनी पाकिस्तान बन चुका है। लव जिहाद को लेकर उन्होंने पुलिस को धमकी दी थी। राणे ने धमकी देते हुए कहा था कि रिपोर्ट दर्ज नहीं करने वालों का ट्रांसफर ऐसे जिले में करूंगा, जहां पत्नी का फोन भी नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें: Trump oath : अमेरिकी इतिहास में पहले ‘सजायाफ्ता’ राष्ट्रपति होंगे ट्रंप

Advertisment
Advertisment