/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/04/mallikarjun-kharge-2025-07-04-21-30-09.jpg)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। बिहार में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किए गए अभियान के खिलाफ जहां सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल हो गई हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए महाराष्ट्र और बिहार में बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके कहा है- “मोदी सरकार सबको बर्बाद करने वाली है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की भी अपील की है।
Advertisment
महाराष्ट्र में फर्जी वोट बढ़ाने और बिहार में काटने का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पोस्ट में कहा है कि पहले महाराष्ट्र में 75 लाख फर्जी वोट बढ़ाए गए और अब बिहार में चुनाव से ठीक पहले करीब 2 करोड़ वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि इस तरह की चुनावी रणनीति लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "अगर ऐसा करके चुनाव लड़ा जा रहा है तो वह दिन दूर नहीं जब सरकार को इसका पछतावा करना पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा कि देश और संविधान की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। "अगर देश और संविधान सुरक्षित हैं, तभी हम सब सुरक्षित हैं। यदि इन्हीं मूल स्तंभों को कमजोर किया गया तो हमारा अस्तित्व भी खतरे में आ जाएगा।"
मोदी सरकार सबको बर्बाद करने वाली है।
— Congress (@INCIndia) July 7, 2025
मोदी सरकार ने पहले महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़ाए और अब बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में घपला कर रही है और 2 करोड़ वोट काट रही है।
अगर ऐसा करके चुनाव लड़ा जा रहा है तो एक समय ऐसा आएगा, जब सरकार को पछताना पड़ेगा।
हमारे लिए देश सबसे… pic.twitter.com/DDksDCbPdc
Advertisment
कहा- लोकतंत्र और संविधान को बचाएं
कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी का हवाला देते हुए कहा कि इन नेताओं ने देश की एकता और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। अब यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र को बचाएं और संविधान के मूल्यों को जिंदा रखें।
mallikarjun kharge | Congress | Voter List Revision | Maharashtra
Advertisment