Advertisment

इस मामले में Indira Gandhi को पीछे छोड़ आगे निकल गए Modi, जानिए क्या है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम किया। जानिए उनके ऐतिहासिक राजनीतिक सफर की खास बातें।

author-image
Dhiraj Dhillon
pm modi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई, 2025 को एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के 4077 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का कार्यकाल 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक रहा। अब उनसे आगे सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने लगातार 16 साल, 286 दिन तक भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

PM Modi

स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री

  • नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ। साथ ही वे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं।
  • उन्होंने न केवल दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए, बल्कि लगातार तीन बार प्रधानमंत्री चुने जाने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता भी बन गए हैं।

Pm modi

गुजरात से दिल्ली तक का सफर: 24 साल सत्ता में

Advertisment

PM Modi ने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर 2014 से अब तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की है। यानी वह राज्य और केंद्र मिलाकर लगातार 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व कर चुके हैं- जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

pm modi
प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

पूर्ण बहुमत वाले पहले गैर-कांग्रेसी पीएम

नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के बाद 2024 में भी बहुमत से सरकार बनाई। इंदिरा गांधी (1971) के बाद वह पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें लगातार दो बार पूर्ण बहुमत मिला। पंडित नेहरू के बाद मोदी ही ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन आम चुनावों में जीत दर्ज की।

Advertisment

PM MODI

लगातार छह बड़े चुनावों में जीत

नरेंद्र मोदी ने 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014, 2019, 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार छह चुनावों में जीत का रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह वह देश के इतिहास में एकमात्र ऐसे नेता बन गए हैं जो लगातार छह चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।

pm modi पीएम मोदी indira gandhi
Advertisment
Advertisment