/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/10/eYQmdmuCC7To1VJq4bkO.jpg)
Anurag Thakur
00:00/ 00:00
लोकसभा में सोमवार को उस समय कांग्रेस की अजीब स्थिति हो गई जब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 1200000 लिखी एक तख्ती उठाई और बोले राहुल जी ये जीरो गिनिए जीरो। 12 लाख में पांच जीरो आते हैं, लेकिन अनुराग ठाकुर ने अपनी तख्ती पर छह जीरो लिखे हुए थे और उसके आगे लिखा था टैक्स। दरअसल यह बात तो बजट में 12 लाख तक की सालाना आय टैक्स फ्री करने की थी लेकिन अनुराग ठाकुर ने जीरो को लेकर राहुल गांधी पर टारगेट किया और एनसीपी सांसद सुप्रिया सूले के एतराज पर हामी भरते हुए राहुल गांधी के लिए कमेंट न करने की बात कही।
देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण मध्यम वर्ग पर पहुंचे
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने अगले ही पल अपना रुख बदलते हुए कहा कि आपको जीरो बुरे लगते हों तो लगें, हम उसकी परवाह नहीं है। हम परवाह है देश के मध्यम वर्गीय लोगों की। जिन्हें इस बजट में 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री किया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में इन मध्यमवर्गीय लोगों का बड़ा योगदान है। लोकसभा में राहुल गांधी पर कसे गए इस तंज के बाद अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल इसकी वीडियो क्लिप भी शेयर की है।
राहुल जी, ज़ीरो चेक कर लीजिए 👉🏻 0️⃣ pic.twitter.com/0Sg9IEy09I
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 10, 2025
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के जीरो भी गिनाए
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में बोलते हुए फिर राहुल गांधी और कांग्रेस पर लौटे और जीरो गिनाने शुरू किए तो पूरे छह जीरो गिनाकर ही दम लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कितनी सीटें आईं? भाजपा सांसदों ने जवाब दिया जीरो। इसी प्रकार उन्होंने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव, 2024 के लोकसभा चुनाव और फिर 2025 के दिल्ली विधानसभी चुनाव में आई सीटों पर सवाल किया, साथी सांसदों ने सभी को जवाब जीरो में दिया। उसके बाद अनुराग ठाकुर बोले जीरो को लेकर यदि किसी ने रिकॉर्ड बनाया है तो वह राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बनाया है।