Advertisment

पंजाबी एक्ट्रेस Sonia Mann ने ज्वॉइन की AAP, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनिया मान को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

author-image
Pratiksha Parashar
sonia mann
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

चंडीगढ़, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोनिया मान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 

आम आदमी पार्टी ने किया स्वागत

आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा गया, "कीर्ति किसान यूनियन नेता एस. बलदेव सिंह जी की बेटी और पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। हम उनका आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हैं।"

Advertisment

यह भी पढ़ें: Punjab: 'अस्तित्वहीन मंत्रालय' संभाल रहे थे AAP नेता कुलदीप सिंह धालीवाल, 20 महीने बाद खुला राज

कौन हैं सोनिया मान?

Advertisment

सोनिया मान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह पंजाबी फिल्मों के अलावा मलयाली, हिंदी, मराठी और तेलुगू सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। सोनिया का जन्म उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ था और उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई अमृतसर के डीवीए कॉलेज से पूरी की।सोनिया अब तक कई फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। वे सिद्धू मूसेवाला और एक जस्सी गिल के साथ भी म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। 

किसान आंदोलन में रहीं थीं सक्रिय

सोनिया मान दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से अधिक समय तक चले किसान आंदोलन में भी खूब सक्रिय रही थीं। उन्होंने गाजीपुर बार्डर और सिंघू बार्डर पर बार-बार पहुंचकर किसानों के बीच पहुंचकर जोश भरने का काम किया था। लंबे समय तक किसान आंदोलन से जुड़ने के बाद अब उन्होंने सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद AAP में भगदड़, सरकार बनने से पहले भाजपा में जाने की होड़

बलदेव मान की हत्या कर दी गई थी

सोनिया मान बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। सोनिया मान के पिता, एस. बलदेव सिंह मान, वामपंथी विचारधारा के नेता और कीर्ति किसान यूनियन के एक प्रमुख सदस्य थे। वह 'हीरावाल दस्ता' नामक अखबार के संपादक भी थे। साल 1986 में जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तब उनकी हत्या कर दी गई थी।

पंजाब पर AAP का फोकस

दो साल बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी की रणनीति अब पूरी तरह से पंजाब पर केंद्रित हो गई है। इस बीच सोनिया मान के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। अब देखना होगा कि वह पार्टी के लिए क्या भूमिका निभाती हैं और आगामी चुनावों में AAP के लिए कितनी प्रभावी साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें: AAP नेता Satyendra Jain को बड़ा झटका! गृह मंत्रालय ने एक्शन के लिए राष्ट्रपति से मांगी मंजूरी

Advertisment
Advertisment