/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/15/Gk9AKWgTERWwaXSx7pLO.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी में भगदड़ नजर आ रही है। चुनाव में हार के बाद AAP को एक और बड़ा झटका लगा है। कई बडे़ नेताओं ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्षदों ने दिया आम आदमी पार्टी को झटका
एंड्रयूज गंज से पार्षद अनीता बसोया, चपराना से पार्षद निखिल और आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप बसोया ने शनिवार को भाजपा ज्वाइन की है। वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में आप पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इशारा किया कि वे कई अन्य नेताओं के संपर्क में हैं। यानी कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी एक और झटका लग सकता है और कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
#WATCH | MCD Councillors Anita Basoya, Sandeep Basoya, Nikhil Chaprana, Dharmavir and others join BJP in the presence of Delhi's BJP President Virendraa Sachdeva, in Delhi. pic.twitter.com/7ZfAXtcXqM
— ANI (@ANI) February 15, 2025
यह भी पढ़ें: Delhi Politics : दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर क्या सरप्राइज देंगे PM Modi?
कई और नेता जॉइन करेंगे भाजपा?
आप नेताओं के भाजपा जॉइन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुझसे आप के कई नेता मुलाकात करके गए हैं, वो भी जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Politics : 27 साल बाद इस दिन बनेगी भाजपा की सरकार, पीएम के साथ अहम बैठक में तय होगा नाम
वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर बोला हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछली दिल्ली सरकार के सारे पाप खत्म होने जा रहे हैं और सजा भी उसी हिसाब से दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो। एक-एक पाई वसूली जाएगी। जिस किसी ने भी दिल्ली को लूटा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई शीर्ष नेतृत्व नहीं है। वहां पर सिर्फ जमानती अपराधी हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Politics: निर्वाचित विधायकों में से ही होगा नया मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिए ये संकेत