/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/27/ApFfyM7zIjDKjCPAJFxs.jpg)
Rahul Gandhi: बाबा साहेब अबंडेकर के ऊपर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के महू में 'जय बापू जय भीम जय संविधान' रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी हाथ में संविधान लेकर आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान को मानती है और उसके लिए लड़ रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन दलितों गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा, यही इनका लक्ष्य है। राहुल गांधी के ऊपर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है।
'BJP-RSS संविधान के खिलाफ है'
राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस है, जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है। दूसरी तरफ RSS-BJP है, जो संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर करते हैं और खत्म करना चाहते हैं। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच है। इसमें अंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी, भगवान बुद्ध, फुले जी जैसे महापुरुषों की आवाज है।"
हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है।
— Congress (@INCIndia) January 27, 2025
एक तरफ कांग्रेस है: जो संविधान को मानती है और इसके लिए लड़ रही है।
दूसरी तरफ RSS-BJP है: जो संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर करते हैं और खत्म करना चाहते हैं।
संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी… pic.twitter.com/PpUnpHwoXX
यह भी पढ़ेंः वक्फ संशोधन बिल पर JPC की दूसरी बैठक में भी हंगामा, ओवैसी ने पेश किया लिखित नोट
जाति जनगणना और आरक्षण का वादा
'जय बापू जय भीम जय संविधान' रैली के जरिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को संविधान और दलित विरोधी बताया। राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आदिवासी राष्ट्रपति हैं, उन्होंने उनको मंदिर में अंदर जाने नहीं दिया। राहुल गांधी ने सवाल पूछते हुए कहा कि राम मंदिर कार्यक्रम में किसी दलित-पिछड़े को देखा? संसद उद्घाटन में भी नहीं आने दिया राष्ट्रपति को। गरीब, जनरल कास्ट और दलितों/पिछड़ों के हाथ में क्या आ रहा है? देश का बजट 90 अफसर बनाते हैं, उनमें से दलित, पिछड़ा, गरीब जनरल कास्ट, आदिवासी कितने हैं? 90 फीसदी आबादी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्ता में आते ही जाति जनगणना कर देंगे। आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से ज्यादा करेंगे।
IIT-IIM वालों को नौकरी नहीं मिल रही
राहुल गांधी ने कहा, इस देश में युवा को रोजगार नहीं मिल सकता। बिना रोजगार के सर्टिफिकेट कचरा है। देश में आईआईएम और आईआईटी करने वाले को नौकरी नहीं मिल रही है, तो आपको कहां से मिलेगी। राहुल गांधी ने कहा कि आपकी लाइफ बर्बाद हो रही है, आप देख रहे हो मैं हैरान हूं। ये लोग आपको गुलाम बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ेंः कर्नाटक CM Siddaramaiah, की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने भेजा समन, क्या देंगे इस्तीफा
आजादी से पहले का हिंदुस्तान चाहते हैं BJP-RSS
राहुल गांधी ने कहा जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन दलितों गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा, यही इनका लक्ष्य है। आजादी से पहले गरीबों को कोई अधिकार नहीं थे राजा को थे, बीजेपी-आरएसएस आजादी से पहले का हिंदुस्तान चाहते हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने किया पलटवार
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी ऊपर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी को अंबेडकर स्मारक का दौरा करने की सलाह दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मऊ में स्थित यह स्मारक भाजपा की सरकार ने बनवाया है, न कि कांग्रेस ने।
यह भी पढ़ेंः Delhi Election से बनाई दूरी, मध्य प्रदेश दौरे पर Rahul Gandhi, जानें क्या है वजह?