Advertisment

Delhi Election से बनाई दूरी, मध्य प्रदेश दौरे पर Rahul Gandhi, जानें क्या है वजह?

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अभी तक दिल्ली की चुनावी रैली में हिस्सा नहीं लिया है। अब राहुल गांधी मध्य प्रदेश के महू जा रहे हैं। वे महू में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है।

author-image
Pratiksha Parashar
rahul gandhi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से दूरी बनाई हुई है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अभी तक दिल्ली की चुनावी रैली में हिस्सा नहीं लिया है। अब राहुल गांधी मध्य प्रदेश के महू जा रहे हैं। वे महू में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी आज महू में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी महू में "जय बापू, जय भीम, जय संविधान" जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: आम आदमी पार्टी जीती तो सिसोदिया बनेंगे डिप्टी सीएम, केजरीवाल का ऐलान

दिल्ली से राहुल गांधी की दूरी

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली के मुस्तफाबाद में उनकी रैली आयोजित की गई थी, लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया था। राहुल गांधी की रैली कैंसि करने के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि तबीयत ठीक होने के बाद वे दिल्ली में चुनाव प्रचार करना शुरू करेंगे और रैलियों में शामिल होंगे। राहुल गांधी महू के दौरे पर निकल पड़े हैं, लेकिन दिल्ली के चुनाव प्रचार की कमान अभी तक उन्होंने नहीं संभाली है। इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

Advertisment

ये भी पढ़ें:  Arvind Kejriwal ने जारी किया आम आदमी पार्टी का घोषणापत्र, दिल्ली वालों के लिए 15 बड़े ऐलान

दिल्ली से दूरी की क्या है वजह?

दिल्ली चुनाव से राहुल गांधी की दूरी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में अपनी स्थिति कमजोर नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने एक सर्वे भी कराया था। सर्वे के मुताबिक, दिल्ली की 70 में से सिर्फ 12 सीटों पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति सामने आयी है। ऐसे में चर्चा है कि राहुल गांधी दिल्ली में हार का ठीकरा अपने सिर पर नहीं लेना चाहते हैं, यही वजह है कि उन्होंने चुनाव से दूरी बनाई हुई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Delhi Election: गेमचेंजर साबित होगी आदर्श नगर विधानसभा! कौन मारेगा बाजी?

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment