Advertisment

धर्मयात्रा : Governor General V K Singh ने काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, बेटी रही साथ

मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वी के सिंह ने बाबा की नगरी काशी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी छोटी बेटी भी साथ रहीं। राज्यपाल ने मंदिर में भगवान भोले के दर्शन कर पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

author-image
Vibhoo Mishra
Kashi Vishvanath
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

वाराणसी, वाईबीएन नेटवर्क। 

Advertisment

मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वी के सिंह ने बाबा की नगरी काशी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी छोटी बेटी भी साथ रहीं। राज्यपाल ने मंदिर में भगवान भोले के दर्शन कर पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में मुख्य पुजारी से भी आशीर्वाद लिया।

दर्शन
यह भी पढ़ें: CM Yogi ने क्यों कहा Abu Azmi यूपी भेज दो, इलाज कर देंगे

सांसद रहते गाजियाबाद में किये ये काम  

Advertisment

बता दें कि पूर्व में गाजियाबद्द से दो बार सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहे रिटायर्ड जनरल वी के सिंह को हाल में मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। गवर्नर बनने के बाद ये उनका यूपी का पहला धार्मिक दौरा है। सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहते हुए जनरल सिंह के नाम कई उपलब्धियां हैं। गाजियाबाद का सांसद रहते हुए उन्होंने जहां गौशाला फाटक के जाम से शहर की जनता को मुक्ति दिला दी और बहुप्रतीक्षित धोबी घाट फ्लाई ओवर का निर्माण करा दिया जिससे गाजियाबाद के हजारों लोगों के लिए Noida-Greater Noida का सफर आसान हो गया। इसके अलावा उन्होंने डूँड़ाहेड़ा में 50 बेड के सरकारी अस्पताल का निर्माण भी अपने कार्यकाल के रहते हुए कराया था। जिससे विजयनगर की लाखों आबादी को सस्ती सरकारी सुविधा उपलब्ध हो गई। 

Kashi
यह भी पढ़ें: कुलियों की आवाज नहीं सुनी जा रही, उनके अधिकारों के लिए लड़ूंगा : Rahul Gandhi

Modi सरकार के रहे 'हनुमान'

Advertisment

केंद्र में विदेश राज्य मंत्री रहते हुए भी जनरल वी के सिंह ने कई महत्वपूर्ण Operations को अंजाम दिया था। फिर चाहे वो कोविड के दौरान विदेशों मे फंसे भारतीयों को वापस अपने मुल्क लाना रहा हो या रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को वापस लाना। इसके अलावा अफगानिस्तान में तालिबानी द्वारा किये गए तख्ता पलट के दौरान भी जनरल सिंह वहाँ की कार्यवाहक सरकार से वार्ता कर वहाँ रह रहे भारतीयों को सकुशल भारत लेकर आए थे। इन्हें केंद्रसरकार का हनुमान कहा जाता था। 

Advertisment
Advertisment