Advertisment

झारखंड आंदोलन के नायक Shibu Soren, नेमरा गांव में होगा अंतिम संस्कार, देशभर से जुटेंगे नेता

झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ के नेमरा गांव में आज होगा। कई राष्ट्रीय नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

author-image
Dhiraj Dhillon
Shibu Soren
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रमुख दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दुखद क्षण में देशभर से राजनीतिक, सामाजिक और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति देखने को मिलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड और बिहार के तमाम वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों आम लोग अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए नेमरा गांव पहुंच रहे हैं।

नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए राज्य सरकार के मंत्री, झामुमो के पदाधिकारी, विपक्षी दलों के प्रतिनिधि, और अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 3 बजे नेमरा गांव में संपन्न होगा।

रांची में भावभीनी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार से पूर्व शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची स्थित विधानसभा भवन और झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इन स्थलों पर शोक सभाओं का आयोजन कर उनके राजनीतिक जीवन और जनजातीय हितों के लिए संघर्ष को याद किया जाएगा।

मोरहाबादी में उमड़ा जनसैलाब

सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित उनके आवास लाया गया, जहां हजारों की संख्या में जनता ने अंतिम दर्शन किए। पूरे परिसर में शोक और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अफसरों के अलावा भाजपा, आजसू और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कई नेताओं ने इसे “एक युग का अंत” बताया।

शिबू सोरेन का योगदान - झारखंड की आत्मा

Advertisment

शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान थे। उन्होंने जनजातीय अधिकार, खनिज संसाधनों पर स्वामित्व और आदिवासी अस्मिता की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी विदाई झारखंड के इतिहास में एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण बनने जा रही है।

Shibu Soren | Shibu soren | Shibu soren news | ShibuSorenTribute | Shibu Soren Tribute

Shibu soren Shibu soren news Shibu Soren ShibuSorenTribute Shibu Soren Tribute
Advertisment
Advertisment