भोपाल, वाईबीएन नेटवर्क।
Indar Singh Parmar Statement: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि विदेशी महिला का बेटा कभी भी देश भक्त नहीं हो सकता।
इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
इंदर सिंह परमार ने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को यह पता ही नहीं है कि हमें देश के साथ बोलना है या दूसरे देश के साथ। ताजा बयान देखिए, इस देश के राष्ट्रीय विचार का विरोध करते-करते भारत राज्य के खिलाफ बोलने का साहस हो गया है। परमार ने कहा कि मेरा मानना है कि चाणक्य के समय चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विदेशी महिला से शादी की थी, तब यह शर्त रखी गई थी कि महिला से पैदा हुआ पुत्र मगध का कभी सम्राट नहीं बनेगा, तब चंद्रगुप्त मौर्य को यह वचन देना पड़ा था। आगे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता।" राहुल गांधी के आचरण लगातार देश विरोध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और सारी दुनिया देख रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025 : ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आरोप, कहा- आप नेता लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं
कांग्रेस पर बरसे परमार
मोहन कैबिनेट के मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। इस दौरान परमार ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है, नीचे तक गांव और पंचायत में भी गुटबाजी है, कांग्रेस बंटी हुई है। इंदर सिंह परमार ने कहा कि किसकी कांग्रेस किस व्यक्ति की कांग्रेस यह बड़ा रोग लग चुका है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो कहा है कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, वह उन्होंने सही कहा है। आपको बता दें कि इंदर सिंह परमार अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Caste Census : 'जातिगत गणना नहीं, क्रेडिट देने से डर लगता है', Rahul Gandhi के बदले मिजाज की वजह कहीं Lalu तो नहीं