Advertisment

SP MP Ramji Lal Suman बोले- हिंदू धर्म में समानता नहीं तो धर्मांतरण नहीं रुकेगा

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि हिंदू धर्म में समानता नहीं होने से धर्मांतरण नहीं रुकेगा। बाबा साहब के संविधान को देश की नींव बताते हुए फिरोजाबाद में आरक्षण दिवस पर दिया बड़ा बयान।

author-image
Dhiraj Dhillon
Ramji Lal Suman rana sanga

सपा सांसद Ramji Lal Suman ने जताई हत्या की आशंका Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Religion conversion: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने धर्मांतरण को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तब तक देश में धर्मांतरण को रोकना असंभव है। सुमन ने यह भी जोर देकर कहा कि देश को मनु स्मृति के संविधान से नहीं, बल्कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलना चाहिए, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है।

फिरोजाबाद में दिया बयान

Religious Conversion India: यह बयान सुमन ने फिरोजाबाद में सपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया। इस मौके पर आरक्षण दिवस और संविधान स्तंभ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सपा के अन्य प्रमुख नेता जैसे सांसद अक्षय यादव, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, विधायक इंजी. सचिन यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल भी मौजूद रहे।

बोले- मनु महाराज का संविधान नहीं चलेगा

अपने भाषण में रामजी लाल सुमन ने कहा, "मनु महाराज का संविधान इस देश में नहीं चलेगा। यह देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान से चलेगा।" उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जब भी हम किसी पीड़ित के पास जाने की कोशिश करते हैं, भाजपा का प्रशासन हमें रोकता है। 

क्या यह संविधान का अपमान नहीं है?

Advertisment
कार्यक्रम में सपा सांसद अक्षय यादव ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा, "बूथ को बचाना है, संविधान को बचाना है। वोटर लिस्ट को सुरक्षित रखने के साथ ही संविधान की जीत सुनिश्चित होगी। अक्षय यादव बोले-वे सदन में बहस के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ऋषभ यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन और सांसद अक्षय यादव को बाबा साहब के संविधान की प्रति भेंट की। कार्यक्रम का संचालन सपा के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने किया।
ramji lal suman Religious Conversion India religious conversion
Advertisment
Advertisment