Advertisment

Punjab में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन! सीएम भगवंत मान ने बताया पूरा प्लान

AAP Meeting: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि किन मुद्दों पर चर्चा की गई।

author-image
Pratiksha Parashar
bhagwant man
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

AAP Meeting: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की बैठक समाप्त हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में कई तरह की सुगबुगाहटें हैं। चर्चा है कि दिल्ली के बाद अब आम आदमी पार्टी को पंजाब में सत्ता जाने की चिंता सता रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 30 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं, इसके बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि किन मुद्दों पर चर्चा की गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी की मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया।" 

पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे पूरा देश देखेगा- भगवंत मान

Advertisment

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के सवाल पर मान ने कहा कि हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। भगवंत मान ने कहा कि आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे।"

पंजाब में नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन !

Advertisment

पंजाब की राजनीति को लेकर कई तरह की सुगबुगाहटें हैं। दरअसल, चर्चा है कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के असंतोष की खबरें भी सामने आ रही थीं। पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के भी कयास लगाए जा रहे थे। भगवंत मान ने इन अटकलों को विराम दे दिया है और साफ कर दिया है कि पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन नहीं किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल ने संदेश दिया है कि वही नेतृत्व, वही सेवा, वही काम। 

यह भी पढ़ें:  Punjab News: अमृतपाल सिंह पर दर्ज सभी FIR हाईकोर्ट ने मांगी, इस कानून को दी चुनौती

दिल्ली की हार को लेकर मंथन हुआ- कुलतार संधवान

Advertisment

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है, दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें, सभी विधायक एकजुट हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Result: नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज, प्रवेश वर्मा के अलावा ये तीन नेता भी हो सकते हैं दावेदार

Advertisment
Advertisment