Advertisment

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे शिवसेना नेता Sanjay Raut? नितेश राणे के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल

भाजपा नेता नितेश राणे ने दावा किया है कि  शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख नेता संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं। नितेश राणे के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।

author-image
Pratiksha Parashar
sanjay raut, delhi election
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल का सिलसिला जारी है। कई दिनों से राज्य में दिग्गज नेताओं के दल-बदल की खबरें सामने आ रही हैं। पार्टी बदलने वाले नेताओं की लिस्ट में एक नया नाम भी शामिल हो गया है, जो बेहद चौंकाने वाला है। भाजपा नेता नितेश राणे ने दावा किया है कि  शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख नेता संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं। नितेश राणे के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।

क्यों शिवसेना छोड़ना चाहते हैं संजय राउत? 

महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने दावा करते हुए कहा कि संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं। नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास उन्हें एक और कार्यकाल में जीत दिलाने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं। इसीलिए वे कांग्रेस में शामिल होने का विचार बना रहे हैं। नितेश राणे का ये बयान सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय राउत शिवसेना का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि राणे का ये दावा कितना सही साबित होता है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा झोंक रही पूरी ताकत , PM Modi और रक्षामंत्री समेत ये कद्दावर नेता करेंगे रैली

संजय राउत को सामना में लिखना चाहिए- नितेश राणे

मीडिया से बातचीत करते हुए नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत को सामना (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह शिवसेना (यूबीटी) में कितने समय तक रहने वाले हैं। राणे ने कहा कि राउत को दिल्ली में उस नेता के बारे में लिखना चाहिए, जिससे वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं, उन्हें इस मुद्दे पर बयान भी देना चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: अरविंद केजरीवाल पर बरसे भाजपा नेता, बोले झूठ बोलने में माहिर

कौन हैं संजय राउत?

संजय राउत महाराष्ट्र की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। वे शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं। राउत ने महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शामिल थे। पात्रा चॉल भूमि घोटाले में उनकी संलिप्तता के आरोपों के कारण वे विवादों में भी रहे हैं। संजय राउत भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा किया था कि सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच  "तनावपूर्ण संबंध" राज्य की प्रगति में बाधा बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: पीएम मोदी ने 'आप' पर कसा तंज, बोले- झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं....

Advertisment
Advertisment