Advertisment

Delhi Election: चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में भाजपा झोंक रही पूरी ताकत , PM Modi और रक्षामंत्री समेत ये कद्दावर नेता करेंगे रैली

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा का चुनावी प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। अब चुनाव प्रचार के लिए अंतिम 2 दिन बचे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गजों को चुनाव प्रचार की कमान सौंप दी है।

author-image
Pratiksha Parashar
rajnath singh, pmmodi
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अहमदाबाद, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा का चुनावी प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। अब चुनाव प्रचार के लिए अंतिम 2 दिन बचे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गजों को चुनाव प्रचार की कमान सौंप दी है। रविवार को पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता दिल्ली में चुनावी रैलियां करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे 3 जनसभाएं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को दिल्ली में 3 जनसभाएं करेंगे। वे दोपहर 3:35 बजे राजिंदर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री शाम 5:05 बजे चांदनी चौक में जनसभा करेंगे। इसके बाद शाम 6:25 बजे लक्ष्मी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि ये तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा जीत हासिल करना चाहती है, ऐसे में अंतिम समय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रचार के लिए यहां भेजा जा रहा है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: मतदान से पहले दलों में भगदड़, आप के आठ विधायक भाजपा में,  आप में भाजपा के दो नेता शामिल

पीएम मोदी की जनसभा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं 3 फरवरी को चुनावी प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। ऐसे में भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में कई विशाल चुनावी रैलियां कर चुके हैं। पीएम मोदी अब आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते नजर आएंगे। वे रविवार दोपहर 1 बजे आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Delhi Election: राहुल का केजरीवाल पर निशाना, बोले उनके नवरत्नों में कोई दलित-पिछड़ा नहीं

5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे प्रचार

भाजपा शाषित 5 राज्यों के मुख्यमंत्री भी रविवार को दिल्ली में चुनावी रैली और जनसभाएं करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सर्मा दिल्ली में 4 जगहों पर जनसभा करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी 4 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा 3 जगहों पर चुनावी सभाएं करेंगे। , हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी 2 जगहों पर जनसभाएं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 जगहों पर चुनावी सभाएं करेंगे। 

Advertisment

भाजपा के कद्दावर नेता करेंगे जनसभाएं

भाजपा के कई दमदार नेता और केंद्रीय मंत्री भी रविवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे और चुनावी रैलियों मे शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अर्जुन राम मेघवाल, अनुराग ठाकुर, रविकिशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ), राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी दिल्ली में चुनावी प्रचार करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections: एस जयशंकर का आप पर तीखा वार, बोले विदेश जाता हूं तो शर्मिंदगी महसूस होती है

दिल्ली चुनाव 2025
Advertisment
Advertisment